फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Fisheries department will give grant for improvement of ponds

तालाबों के सुधार के लिए मत्स्य विभाग देगा अनुदान

Tue, 24 Sep 2019 12:27 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 24 Sep 2019 12:27 AM IST
विज्ञापन
Fisheries department will give grant for improvement of ponds
बिजनौर। राष्ट्रीय विकास योजना के अंतर्गत ग्राम समाज के तालाबों के सुधार एवं निवेश के लिए मत्स्य विभाग की ओर से अनुदान दिया जाएगा। इसके लिए मत्स्य निदेशालय की ओर से दिशा निर्देश जारी हो चुके हैं। सोमवार को मत्स्य विभाग के मुख्य कार्यकारी अधिकारी ओमकार शर्मा ने बताया कि 10 वर्षीय पट्टे पर आवंटित 5.50 हेक्टेयर के ग्राम समाज के तालाबों की साफ-सफाई, बंधा निर्माण, समतलीकरण व निवेश के लिए मत्स्य विभाग की ओर से 40 प्रतिशत अनुदान दिए जाने की योजना है। इसके लिए मत्स्य विभाग के पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन लिए जा रहे हैं। इसके अतिरिक्त निजी क्षेत्र में मत्स्य बीज रियरिंग इकाई के लिए भी पात्र इच्छुक व्यक्ति मुख्य कार्यकारी अधिकारी या सहायक निदेशक मत्स्य कार्यालय तथा ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। पांच अक्टूबर शाम पांच तक ही आवेदन किया जा सकेगा। बताया कि रिसर्कुलेटरी क्वाकल्चर सिस्टम में पंगेशियस पालन हेतु एक यूनिट की स्थापना के लिए प्राप्त आवेदन पर भी विचार किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed