{"_id":"63db36fc6480ff21954a74f1","slug":"first-in-dhampur-phc-district-in-help-desk-ranking-bijnor-news-c-14-1-100887-2023-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: धामपुर - हेल्प डेस्क रैंकिंग में धामपुर पीएचसी जिले में प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: धामपुर - हेल्प डेस्क रैंकिंग में धामपुर पीएचसी जिले में प्रथम
Thu, 02 Feb 2023 09:37 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Updated Thu, 02 Feb 2023 09:37 AM IST
विज्ञापन
- जिले में दूसरे स्थान पर जलीलपुर, तीसरे पर नहटौर और चौथे नंबर पर नजीबाबाद पीएचसी
फोटो पांच
सतीश शर्मा
धामपुर। उत्तर प्रदेश हेल्प डेस्क बोर्ड नीति आयोग की दिसंबर 2022 माह की रैंकिंग में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र धामपुर ने जनपद बिजनौर में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। जिले में दूसरा स्थान जलीलपुर, तीसरा नहटौर और चौथा स्थान नजीबाबाद को मिला है।
पीएचसी प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डाॅ. बीके स्नेही ने बताया कि लोगों को स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया कराने के लिए शासन द्वारा नीति आयोग के तहत कुछ महत्वपूर्ण बिंदुओं पर ध्यान दिया जा रहा है। इसमें सभी गर्भवती महिलाओं का चेकअप, टीकाकरण, समस्त जांचें, बच्चों का टीकाकरण और संस्थागत प्रसव में ट्रेंड हेल्थ वर्करों की कार्यशैली व प्रगति आदि शामिल है। बकौल प्रभारी चिकित्सक, नीति आयोग में सभी गर्भवती महिलाओं, बच्चों का पोर्टल पर समय से रजिस्ट्रेशन, अपडेशन, उनकी चारों ( खून, पेशाब, बीपी, शुगर) की जांच, एचआईवी, सिफलिस, एनीमिया रोग की स्क्रीनिंग, ट्रीटमेंट आदि शामिल हैं। टीबी के मरीजों का नोटिफिकेशन और उनका समय से ट्रीटमेंट आदि भी शामिल है।
पूरे उत्तर प्रदेश में गौतमबुद्धनगर प्रथम, लखनऊ दूसरे, मिर्जापुर तीसरे, आगरा चौथे और अलीगढ़ पांचवें स्थान पर रहा। जनपद बिजनौर को 61वीं रैंक मिली है। बिजनौर में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र धामपुर प्रथम, जलीलपुर द्वितीय, नहटौर तृतीय और नजीबाबाद चौथे स्थान पर रहा है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. विजय गोयल, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी /नोडल ऑफीसर डॉ. पीके गुप्ता के मार्गदर्शन में ऐसा हो सका है। उन्होंने इस सफलता के लिए यूनिट के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को श्रेय दिया है। (संवाद)