फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   First hanged and killed daughter, then pregnant woman killed herself

Bijnor News: पहले फांसी लगाकर बेटी को मारा, फिर गर्भवती महिला ने खुद भी दे दी जान

Sun, 19 Jan 2025 12:25 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jan 2025 12:25 AM IST
विज्ञापन
First hanged and killed daughter, then pregnant woman killed herself
- गांव गजरौला शिव में पति से अनबन में नौ माह की गर्भवती ने उठाया खौफनाक कदम
विज्ञापन

- पांच साल की बेटी और उसकी मां की मौत से परिवार पर टूटा गमों का पहाड़
- गर्भवती थी महिला, एक या दो दिन में ही होना था प्रसव

संवाद न्यूज एजेंसी
गजरौला शिव (बिजनौर)। गांव गजरौला शिव में पति से अनबन के बीच नौ माह की गर्भवती निधि राजपूत ने पांच साल की बेटी भाव्या को फांसी लगाकर मार डाला, फिर खुद भी दुपट्टे से लगाए फंदे पर लटक कर जान दे दी। मां बेटी की मौत से परिवार बेहद गमजदा है। पुलिस ने मां बेटी के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल पुलिस आत्महत्या किए जाने की ठोस वजह की पड़ताल में जुटी है।
शनिवार की सुबह गांव गजरौला शिव निवासी अश्वनी राजपूत अपनी मां शशि को संग लेकर बैंक से पैसा निकालने के लिए गया। घर पर उसकी पत्नी निधि राजपूत (27) और बेटी (5) भव्या अकेली थी। आरोप है कि अनबन के चलते निधि ने बेटी को चुनरी का फंदा बनाकर फांसी पर लटका दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

फिर उसने खुद भी बरामदे में दुपट्टे से फांसी लगाकर जान दे दी। बैंक से लौटे अश्वनी ने गेट अंदर से बंद पाया। छत के रास्ते वह घर में दाखिल हुआ तो उसके होश उड़ गए। बेटी भव्या और पत्नी निधि फंदे पर लटकी हुई थी। एक चिकित्सक को बुलाया तो उसने बालिका को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिंदा बचने की गुंजाइश के बीच वह पड़ोसी युवक के संग पत्नी को बाइक से ही जिला अस्पताल लेकर पहुंचा। मगर, चिकित्सकों ने नौ माह की गर्भवती उसकी पत्नी को मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है दोनों के बीच किसी बात को लेकर अनबन हुई थी।

एएसपी सिटी संजीव वाजपेयी ने बताया कि महिला मनोरोगी थी, जिसका एक साल पहले तक रुड़की के चिकित्सक से इलाज चल रहा था। गर्भवती होने से पहले तक मनोरोग चिकित्सक से उसका इलाज भी कराया गया। पति-पत्नी के बीच विवाद की कोई ठोस वजह सामने नहीं आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed