{"_id":"6820f3ab5e09f581ac05ee89","slug":"fire-in-a-tent-shop-causes-loss-of-rs-13-lakh-bijnor-news-c-27-1-bij1007-149608-2025-05-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: टेंट की दुकान में आग से 13 लाख का नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: टेंट की दुकान में आग से 13 लाख का नुकसान
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
हल्दौर। गांव नांगल जट स्थित एक टेंट की दुकान में आग लगने से करीब 13 लाख रुपये का सामान जल गया।
गांव नांगलजट निवासी ब्रह्मजीत की शिव टेंट के नाम से दुकान है। ग्रामीणों ने बताया कि टेंंट स्वामी शनिवार देर शाम अपनी दुकान बंद कर घर चला गया। देर रात दुकान में अचानक आग लग गई। वहां से गुजर रहे लोगों ने शोर मचाया।
सूचना पर पहुंची दमकल विभाग की टीम ने बमुश्किल आग पर काबू पाया। ब्रह्मजीत सिंह के अनुसार आग लगने से करीब 13 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। दुकान में विद्युत आपूर्ति भी नहीं है। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पीड़ित ने थाने में तहरीर दी है।