{"_id":"62fbeaaaf954c46182261872","slug":"fire-extinguishers-and-first-aid-boxes-not-found-in-buses-bijnor-news-mrt601316070","type":"story","status":"publish","title_hn":"बसों में नहीं मिले अग्निशमन यंत्र और फर्स्ट ऐड बॉक्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बसों में नहीं मिले अग्निशमन यंत्र और फर्स्ट ऐड बॉक्स
विज्ञापन

बिजनौर। रोडवेज बसों में काफी खामियां मिली हैं। रोडवेज की बसों में फर्स्ट ऐड बॉक्स और अग्निशमन यंत्र नहीं मिले। जिसके बाद एआरएम ने अधिकारियों तलब कर लिया। उन्होंने अधिकारियों को कमियां दूर करने और अनुबंधित बसों के मालिकों को डिपो पर बुलाने के निर्देश दिए हैं।
बिजनौर डिपो की ज्यादातर बसों में अग्निशमन यंत्र और फर्स्ट ऐड बॉक्स नहीं हैं। बिजनौर डिपो से ज्यादातर रूटों पर बसें बिना सुरक्षा का इंतजाम के ही दौड़ रही हैं। अगर किन्हीं कारणों से बस में आग लग जाए तो आग बुझाने के बसों में पर्याप्त साधन नहीं हैं। डिपो की ज्यादातर बसों में अग्निशमन यंत्र नहीं लगे हुए हैं। इसके बाद एआएम ने मामले को संज्ञान में लेते हुए फोरमैन, डिपो इंचार्ज सहित अन्य अधिकारियों को तलब कर लिया। इसके बाद जिन बसों में अग्निशमन यंत्र और फर्स्ट ऐड बॉक्स नहीं है, उनकी लिस्ट तैयार करने के निर्देश दिए। साथ ही कहा कि लिस्ट तैयार कर अनुबंधित बसों के मालिकों को बसों में अग्निशमन यंत्र और फर्स्ट ऐड बॉक्स लगाने के लिए निर्देशित किया जाए। ऐसा न करने पर बस मालिकों के खिलाफ कार्रवाई की जाए।
बसों में अग्निशमन यंत्र और फर्स्ट ऐड बॉक्स न होने की जांच की गई। कुछ बसों में अग्निशमन यंत्र नहीं पाए गए। अधिकारियों को बसों में अग्निशमन यंत्र लगवाने के निर्देश दिए हैं। साथ ही अनुबंधित बसों में मिली खामियां दूर करने के लिए उनके मालिकों को सूचित किया जाएगा। एक सप्ताह के अंदर बसों में अग्निशमन यंत्र लगवा दिए जाएंगे - धीरज सिंह पंवार, एआरएम