फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Fire equipment not found as per standard in investigation

जांच में मानक अनुरूप नहीं मिले अग्निशमन उपकरण

Thu, 08 Sep 2022 11:27 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 08 Sep 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
Fire equipment not found as per standard in investigation
धामपुर में परिलोक हॉस्पिटल में पुलिस बल के साथ अग्निशमन यंत्रों की जांच करते एसडीएम, सीओ । - फोटो : DHAMPUR
जांच में मानक अनुरूप नहीं मिले अग्निशमन उपकरण
विज्ञापन

धामपुर। एसडीएम मनोज कुमार सिंह ने बृहस्पतिवार को दमकल विभाग के अधिकारियों के साथ नगर के छह अस्पतालों और दो रेस्टोरेंटों का निरीक्षण किया। किसी भी अस्पताल और होटल में अग्नि सुरक्षा प्रबंध मानक अनुरूप नहीं पाया गया। एसडीएम ने दमकल विभाग के अधिकारियों को सभी को नोटिस जारी कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। इस दौरान अस्पतालों में अधिकारियों और डाक्टरों के बीच नोकझोंक भी हुई।

एसडीएम, सीओ इंदू सिद्धार्थ, सीएफओ अजय कुमार शर्मा, कोतवाल माधो सिंह बिष्ट ने सबसे पहले जीआरएम अस्पताल का निरीक्षण किया और अधूरे पड़े संयंत्रों को मानक के अनुरूप दुरुस्त करने के निर्देश दिए। परिलोक अस्पताल के अस्पताल के एमडी डॉ. वीके सिंह और सीओ के बीच तीखी नोकझोंक हो गई। बताया गया कि अस्पताल में पीछे की ओर से बचाव का कोई रास्ता नहीं है। इसकी जानकारी लेने पर डॉ. वीके सिंह अधिकारियों पर बिगड़ गए। डॉ. सुरेश चौधरी, कृष्णा अस्पताल, डॉ. कमाल अस्पताल में निरीक्षण के दौरान खामियां मिलीं। इसके अलावा दो होटलों का निरीक्षण किया गया। यहां भी आग बुझाने के उपकरण नहीं पाए गए। नगर में अधिकांश अस्पताल ऐसे स्थानों पर संचालित हैं, जहां पर रास्ते बहुत तंग हैं। जरूरत पड़ने पर दमकल विभाग की गाड़ी आग बुझाने नहीं पहुंच सकती। एसडीएम ने ऐसे सभी लोगों को नोटिस जारी कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। सीएफओ का कहना है कि जहां लोगों का बड़ी संख्या में प्रत्येक दिन जमावड़ा रहता है, वहां आग से बचाव के उपकरणों का होना जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed