फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Fire broke out in a tube well boring machine on the highway, traffic became one way

Bijnor News: हाईवे पर नलकूप बोरिंग मशीन में लगी आग, वन वे हुआ यातायात

Wed, 03 Sep 2025 12:07 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Wed, 03 Sep 2025 12:07 AM IST
विज्ञापन
Fire broke out in a tube well boring machine on the highway, traffic became one way
नजीबाबाद-कोटद्वार हाईवे पर धूं-धूं कर जलती बोरिंग मशीन। स्रोत-ग्रामीण
नजीबाबाद। कोटद्वार से हरिद्वार जा रही नलकूप बोरिंग मशीन में अचानक मंगलवार की सवेरे आग लग गई। मथुरापुर मोर के निकट हाईवे पर इस घटना से यातायात दो घंटे तक वन वे रहा।
विज्ञापन


कोटद्वार से आरटीओ कार्यालय हरिद्वार जा रही नलकूप मशीन में मंगलवार को सुबह करीब छह बजे अचानक मथुरापुर मोर क्षेत्र में आग लग गई। मशीन में आग लगते ही चालक सहारनपुर निवासी मो. जमशेद और क्लीनर मशीन से कूद गए। कुछ ही देर में मशीन का केबिन भीषण आग की चपेट में आ गया। मथुरापुर मोर के प्रधान खुर्शीद अहमद और क्षेत्रीय ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने अग्निशमन विभाग को घटना की सूचना दी गई। अग्निशमन अधिकारी केएस जादौन के नेतृत्व में पहुंची अग्निशमन विभाग की टीम ने करीब आधे घंटे तक कड़ी मेहनत कर नलकूप बोरिंग मशीन की भीषण आग पर काबू किया।
विज्ञापन

चालक मो. जमशेद ने अग्निशमन विभाग को बताया कि डीजल टैंक ने शॉर्ट सर्किट से अचानक आग लगी। कुछ ही देर में पूरे केबिन ने आग पकड़ ली। हाईवे पर मशीन में लगी आग के बाद काफी देर तक वाहनों का संचालन हाईवे के वनवे से होता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed