{"_id":"5eebb3658ebc3e42ba5633f1","slug":"fir-will-come-on-stay-at-home-without-informing-bijnor-news-mrt487069965","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना प्रशासन को सूचना दिए घर में प्रवास करने पर होगी एफआईआर : डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिना प्रशासन को सूचना दिए घर में प्रवास करने पर होगी एफआईआर : डीएम
विज्ञापन
बिना सूचना के घर में आकर रहने पर होगी एफआईआर
बिजनौर। जिलाधिकारी रमाकांत पांडेय ने कहा है कि विदेश से आने वाला कोई व्यक्ति बिना प्रशासन को सूचना दिए अपने घर में प्रवास करता हुए पाया जाता है तो उसके विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। उन्होंने मुख्य चिकित्साधिकारी को निर्देश दिए कि गांव स्वाहेड़ी स्थित लेखपाल प्रशिक्षण केंद्र में कोरोना संक्रमित लोगों को शासन द्वारा निर्धारित मानक के अनुरूप सुविधाएं उपलब्ध कराएं तथा विशेष रूप से समुचित शौचालयों की व्यवस्था करें। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण केंद्र में जो शौचालय बंद हैं, उन्हें खुलवा कर उनके प्रयोग का प्रबंध कराएं।
डीएम रमाकांत पांडेय कलक्ट्रेट स्थित अपने कार्यालय कक्ष में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की बैठक कर रहे थे। उन्होंने निर्देश दिए कि कोई कोरोना संक्रमित व्यक्ति प्रशिक्षण केंद्र में भर्ती होता है, तो प्रथम तल में रखे गए रोगियों की संख्या कम करके भूतल में रखे जाने की समुचित व्यवस्था करें। उन्होंने बताया कि जिले में कुल 62 हॉटस्पॉट हैं, जिनमें से शुक्रवार को तीन क्षेत्र हॉटस्पॉट मुक्त हो जाएंगे। बुधवार को एक और कोरोना पॉजिटिव केस मिलने के बाद अब तक आए कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 212 हो गई है। अब तक इनमें से करीब 153 लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि चार लोगों की मौत हो चुकी है। वर्तमान में एक्टिव पॉजिटिव केस की संख्या 55 रह गई है। उन्होंने एडीएम प्रशासन विनोद कुमार गौड़ तथा नोडल अधिकारी कोरोना को निर्देश दिए कि ग्राम स्वाहेड़ी स्थित लेखपाल प्रशिक्षण केंद्र में बनाये गए कोविड केयर सेंटर में सभी आवश्यक सामग्री की उपलब्धता सुनिश्चित करें। कहीं निर्माण कार्य की आवश्यकता हो तो उसे भी तत्काल ही पूरा कराएं। ताकि वहां किसी प्रकार की अव्यवस्था पैदा न हो। कोरोना संक्रमित भर्ती किये गए मरीजों की घर बातचीत निर्धारित समय में ही कराएं और उन्हें शासन द्वारा निर्गत दिशा-निर्देशों की जानकारी देते हुए उसका पालन कराना सुनिश्चित करें।
इस अवसर पर एडीएम न्यायिक डा. नितिन मदान, संयुक्त निदेशक स्वास्थ्य डा. अनिल कुमार मिश्र, मुख्य चिकित्साधिकारी डा. विजय कुमार यादव, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा. ज्ञानचंद के अलावा स्वास्थ्य विभाग के अन्य अधिकारी मौजूद थे।