फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   FIR lodged for fraud of Rs 18 lakh in the name of plot

Bijnor News: प्लॉट के नाम पर 18 लाख की धोखाधड़ी में प्राथमिकी दर्ज

Fri, 15 May 2026 01:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 15 May 2026 01:00 AM IST
विज्ञापन
FIR lodged for fraud of Rs 18 lakh in the name of plot
बिजनौर। प्लॉट के नाम पर 18 लाख की धोखाधड़ी में कॉलोनाइजर समेत तीन आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन


नगीना के पहाड़ी दरवाजा निवासी फईम अहमद ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि दो दिसंबर 2024 मुस्सेपुर निवासी सलीम जलालाबाद के वसीम राजा और शावेज को लेकर आया। तीनों आरोपियों ने गांव मौज्जमपुर हरवंश में कॉलोनी काटने की बात कही। कॉलोनी में 264 गज का प्लॉट देने का ऑफर दिया। आरोपियों ने उक्त प्लॉट के बदले 18 लाख रुपये ले लिए। तय समय बीतने के बाद भी आरोपियों ने बैनामा नहीं किया। प्लॉट का बैनामा करने के लिए बार-बार टालते रहे। कुछ महीनों से आरोपी शावेज का फोन नंबर बंद आने पर सलीम से संपर्क किया, सलीम ने शावेज के विदेश में होने और लौट आने पर बैनामा कराने की बात कही। दो फरवरी 2026 को सलीम ने आशियाना कॉलोनी पर बुलाया। जहां पर सलीम तो नहीं मिला, अन्य लोग मौजूद मिले। जिन्हें प्लॉट के संबंध में बात की तो उन्होंने कहा कि कॉलोनी अब हम खरीद हैं। जो लोग पहले कॉलोनी काट रहे थे, उन्होंने ठगी है। बाद में आरोपियों से संपर्क करके रकम लौटाने के लिए कहा तो उन्होंने जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर तीनों आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। बता दें कि उक्त कॉलोनी पहले से ही विवादों में घिरी रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed