फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   FIR lodged for attempting to run over forest officer with vehicle

Bijnor News: वन दरोगा पर वाहन चढ़ाने के प्रयास में प्राथमिकी दर्ज

Thu, 09 Jul 2026 11:56 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jul 2026 11:56 PM IST
विज्ञापन
FIR lodged for attempting to run over forest officer with vehicle
अफजलगढ़। नगीना रेंज वन दरोगा सेक्शन अधिकारी अफजलगढ़ सतबीर सिंह ने प्राथमिकी में बताया कि बीती चार जुलाई की शाम को करीब आठ बजे वह अपने हमराह साजिद कर्मी के साथ रात्रि गश्त पर थे। रसूलपूर संपर्क मार्ग पर सामने से लकड़ी से भरी काला तिरपाल बंधा एक पिकअप वाहन आ रहा था। उन्होंने वाहन को रोककर निरीक्षण किया जिसमें खैर, साल, सागोन की लकड़ी भरी थीं। इस संबंध में वाहन चालक से पूछताछ की तो उसने अपना इरफान निवासी ग्राम रसूलपुर आबाद अफजलगढ़ बताया था। उन्होंने वाहन को एक ओर खड़ा करने के लिए कहा तो वाहन चालक ने जानबूझ वाहन को तेज गति से आगे बढ़ाया तथा उन पर वाहन चढ़ाने का प्रयास किया। उनकी बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। उन्होंने वाहन का पीछा किया तो चालक के भाई हबीबउर्हमान उर्फ गुलफाम, फुरकान व अनीस ने उनकी बाइक के आगे अपनी गाड़ी लगा दी। इन लोगों ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। सीओ आलोक सिंह ने बताया कि वन दरोगा की तहरीर पर चार लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed