फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   FIR lodged for appearing in exam in place of another student

Bijnor News: दूसरे छात्र के स्थान पर परीक्षा देने के मामले में प्राथमिकी दर्ज

Thu, 19 Feb 2026 12:41 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 19 Feb 2026 12:41 AM IST
विज्ञापन
FIR lodged for appearing in exam in place of another student
अफजलगढ़। गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी मुरादाबाद के उड़नदस्ते द्वारा कालागढ़ मार्ग स्थित राधेलाल महाविद्यालय में दूसरे छात्र के स्थान पर परीक्षा देते पकड़े गए युवक के मामले में प्राथमिकी दर्ज कराई है। महाविद्यालय की ओर से दर्ज रिपोर्ट में कहा गया कि अफजलगढ़ स्थित महाविद्यालय के परीक्षा केंद्र (726) पर बीएससी प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा चल रही थी। 13 फरवरी को माइक्रोबायोलॉजी प्लांट पैथोलॉजी का पेपर था। इसमें राजेंद्र प्रसाद मेमोरियल कॉलेज बाजीदपुर का छात्र दीपक चौहान बीएससी प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा के लिए पंजीकृत है। इसी बीच विश्वविद्यालय के उड़न दस्ते ने चेकिंग की। परीक्षा के दौरान दीपक चौहान के स्थान पर अन्य युवक सौरभ चौहान परीक्षा देता हुआ पाया गया। जब उड़नदस्ते ने युवक को पकड़ने का प्रयास किया तो वह महाविद्यालय से भाग निकला। मामले में दीपक चौहान व सौरभ चौहान के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। सीओ आलोक सिंह ने बताया कि महाविद्यालय की ओर से नामांकित और उसके स्थान पर परीक्षा दे रहे दोनों आरोपियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed