फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Filled water in fields due to breaking of minor tracks

माइनर की पटरी टूटने से खेतों में भरा पानी

Sun, 23 Feb 2020 11:12 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 23 Feb 2020 11:12 PM IST
विज्ञापन
Filled water in fields due to breaking of minor tracks
अफजलगढ़ के गांव आलमपुर में माइनर की पटरी टूटने से रास्तें में भरा पानी। - फोटो : BIJNOR
माइनर की पटरी टूटने से खेतों में भरा पानी
विज्ञापन

अफजलगढ़। गांव आलमपुर के निकट मानियावाला माइनर की पटरी टूटने से किसानों के खेतों में पानी भरने से फसल को नुकसान होने की पूरी संभावना है। वही मार्ग में माइनर के पानी से किसानों को आवाजाही में परेशानी हो रही है। किसानों ने विभागीय अधिकारियों से समस्या के समाधान कराने की मांग की है।

गांव आलमपुर गांवड़ी निवासी रामकुमार सिंह, डालचंद सिंह, उदयराज सिंह, नरेश कुमार, मलखान सिंह कोमल सिंह, मदन कुमार आदि ने बताया कि गांव के बाहरी छोर पर चामुंडा मंदिर के समीप माइनर में अधिक पानी आ जाने के कारण माइनर की पटरी करीब एक सप्ताह पूर्व टूट गई थी। विभागीय जेई को कई बार पानी को बंद कराने व टूटी पटरी को ठीक कराने के लिए कह चुके हैं, लेकिन जेई उनकी बातों को अनसुनी कर देते हैं, जिससे उनके खेतों में खड़ी गन्ने की फसल बर्बाद होने के कगार पर है। किसानों ने बताया कि मार्ग में तीन से तीन फिट पानी भर गया है। इससे किसानों आवागमन में भी परेशानी हो रही है। किसानों ने कहा कि जल्द माइनर की पटरी की मरम्मत व पानी बंद नहीं किया तो उच्च अधिकारियों से शिकायत की जाएगी। उधर, सिंचाई विभाग के जेई सुभाष चंद्र का कहना है कि माइनर का पानी बंद कराया जा रहा है, पानी बंद होते ही माइनर की पटरी की मरम्मत करा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed