{"_id":"6765b4b3779f026f42085e36","slug":"fighting-over-land-measurement-four-injured-including-pradhan-bijnor-news-c-27-1-smrt1006-138748-2024-12-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: जमीन की पैमाइश को लेकर मारपीट, प्रधान समेत चार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: जमीन की पैमाइश को लेकर मारपीट, प्रधान समेत चार घायल
विज्ञापन
संवाद न्यूज़ एजेंसी
कोतवाली देहात। क्षेत्र के गांव सलेमपुर गधेली में भूमि पैमाइश को लेकर ग्राम प्रधान और किसान में कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। मारपीट में प्रधान समेत चार लोग घायल हुए हैं।
गांव सलेमपुर गधेली निवासी धर्मवीर सिंह का कहना है कि उनकी कृषि भूमि खसरा नंबर 80 में 64 बीघा स्थित है। शुक्रवार को पुलिस की मौजूदगी में नायब तहसीलदार ममता यादव के नेतृत्व में राजस्व निरीक्षक सरफुद्दीन, राजकुमार व लेखपाल मनोज टॉक, आलोक कुमार ने जमीन की दोबारा पैमाइश की। इस दौरान किसान धर्मवीर की ग्राम प्रधान शीशपाल से जमकर कहासुनी हुई। आरोप है कि दोनों पक्षों में लाठी-डंडे चले। घटना में ग्राम प्रधान शीशपाल व उसके भतीजे यश, विशाल, ललित को चोट आई हैं। ग्राम प्रधान ने धर्मवीर पक्ष के पांच लोगों के खिलाफ के थाने में तहरीर दी।
उधर, बरूकी चौकी इंचार्ज रवि तोमर व नायब तहसीलदार ममता यादव का कहना है कि दोनों पक्षों में लाठी-डंडे नहीं चले, बल्कि कहासुनी हुई थी।