{"_id":"613f8cad8ebc3ec77609d8a0","slug":"fight-in-the-election-of-ration-dealer-bijnor-news-mrt556073938","type":"story","status":"publish","title_hn":"राशन डीलर के चुनाव में मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राशन डीलर के चुनाव में मारपीट
विज्ञापन
राशन डीलर के चुनाव में मारपीट
कोतवाली देहात। गांव हसनअलीपुर हीरा उर्फ हीराखेमपुर मे राशन डीलर के चुनाव में दो पक्षों में एक दूसरे पर धांधली का आरोप लगाते हुए मारपीट हुई। बवाल होता देख पंचायत विभाग के अधिकारी भाग निकले। राशन डीलर के चुनाव को स्थगित कर दिया गया। दोनों पक्ष के लोगों ने तहरीर दी है।
विकास खंड कोतवाली के गांव हसनअलीपुर हीरा उर्फ हीरा खेमपुर में स्थित सामुदायिक भवन में सोमवार को राशन डीलर को चुनने के लिए चुनाव प्रक्रिया प्रारंभ हुई थी। इस दौरान एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष पर धांधली का आरोप लगाया, जिस पर दूसरा पक्ष भी सामने आ गया और दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई। मारपीट होते देख चुनाव कराने आए अधिकारी अपने सभी कागजात छोड़कर वहां से भाग निकले। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और लाठियां फटकार कर भीड़ को भगाया। उधर दोनों पक्षों की ओर से एक दूसरे के खिलाफ तहरीर पुलिस को सौंपी गई है। संवाद