फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Fight in children's dispute

बच्चों के विवाद में मारपीट, चार घायल

Fri, 03 Jan 2020 12:21 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jan 2020 12:21 AM IST
विज्ञापन
Fight in children's dispute
बच्चों के विवाद में मारपीट, चार घायल
विज्ञापन

हल्दौर (बिजनौर)। गांव नांगलजट में बच्चों के क्रिकेट मैच खेलने को लेकर हुए विवाद में उनके परिजन भी भिड़ गए। दोनों पक्षों के बीच जमकर लाठी डंडे चले। इसमें दोनों पक्ष के चार लोग घायल हो गए। गांव के खेल मैदान में बच्चे बृहस्पतिवार सुबह करीब दस बजे क्रिकेट खेल रहे थे। किसी बात को लेकर उनमें विवाद हो गया। किसी तरह मौके पर मामला शांत करा दिया गया। बच्चों ने अपने घर पहुंचकर मामले की जानकारी परिजनों को दी। इसके बाद दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए और उनमें जमकर लाठी-डंडे चले। इस विवाद एक पक्ष के सचिन कुमार, देव कुमार, अनुराधा और दूसरे पक्ष का छोटू घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बमुश्किल मामला शांत कराया और तीन लोगों को पकड़कर अपने साथ थाने ले गई। पुलिस ने तीनों को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया है। एक पक्ष देव कुमार ने मामले की तहरीर थाने में दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed