फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Fight between two parties in front of police

Bijnor News: पुलिस के सामने दो पक्षों में मारपीट

Tue, 05 Nov 2024 11:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 05 Nov 2024 11:45 PM IST
विज्ञापन
Fight between two parties in front of police
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चंदक। पेड़ के काटने के विवाद में एक ही परिवार के दो पक्षों में मारपीट हुई। मौके पर पहुंची पुलिस के सामने भी दो पक्ष झगड़ा करते रहे। इसमें पक्षों के तीन लोग घायल हो गए। पुलिस ने किसी तरह मामले को शांत किया और घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
थाना क्षेत्र मंडावर के गांव पदमपुर निवासी देवदत्त शर्मा मंगलवार की सुबह खेत की मेड़ पर खड़ा पेड़ कटवा रहा था। तभी परिवार का ही बाबूराम वहां आ गया और पेड़ को अपना बताने लगा। इसे लेकर दोनों में कहासुनी शुरू हो गई। गांव के लोगों ने आकर उस वक्त दोनों को समझा बुझाकर घर भेज दिया।
विज्ञापन

आरोप है कि थोड़ी देर बाद ही बाबूराम सिंह के चार पुत्र वहां आ गए और गाली गलौज करने लगे। इसमें देवदत्त के भी दो पुत्र भी वहां पहुंचे। दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई। मारपीट में दोनों पक्षों के कुछ लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस के सामने भी दोनों पक्ष झगड़ते रहे। पुसिल ने बमुश्किल दोनों पक्षों को शांत कराया। साथ ही घायलों को 108 ऐम्बुलेंस की मदद से जिला अस्पताल में भर्ती कराया। सीओ का कहना है कि पुलिस की ओर से कार्रवाई की जा रही है।ह
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed