फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Fields filled with water due to drainage in Ramganga

Bijnor News: रामगंगा में निकासी के चलते खेतों में भरा पानी

Sun, 03 Dec 2023 10:33 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 03 Dec 2023 10:33 PM IST
विज्ञापन
Fields filled with water due to drainage in Ramganga
बैराज में पानी भरने के लिए तीन हजार क्यूसेक पानी की निकासी की गई
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अफजलगढ़। रामगंगा नदी में पानी छोड़े जाने से नदी के तटवर्ती खेतों की फसलों में पानी भर गया है। इससे किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
गांव अलियारपुर, आलमपुर, माननगर भूतपुरी आदि के किसान भूदेव, धर्मेंद्र, राजपाल मनोज सुरेंद्र, अनिल बलराम, भूप सिंह, यशवंत ने बताया कि रामगंगा नदी में पानी की निकासी किए जाने से उनके खेतों में पानी भर गया है। उनकी बरसीम, गेहूं व सरसों की फसल में भी पानी घुस गया है। गन्ने की फसल में भी पानी भरने से छिलाई नहीं हो पा रही है। इससे किसान परेशान है।

उधर, सिंचाई विभाग के जेई पवन शर्मा का कहना है कि हरेवली बैराज के गेट की मरम्मत, उनकी टेस्टिंग और बैराज में पानी भरने के लिए तीन हजार क्यूसेक पानी की निकासी की गई। यह निकासी पांच दिसंबर तक चलेगी। यदि बैराज पहले ही भर जाता है तो पानी की निकासी बंद कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed