{"_id":"6525980e164a7ef7920ed026","slug":"fever-patient-handed-over-to-dentist-bijnor-news-c-27-1-smrt1007-12344-2023-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: दंत चिकित्सक के हवाले बुखार के मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: दंत चिकित्सक के हवाले बुखार के मरीज
विज्ञापन
अफजलगढ़ सीएचसी पर तैनात दो चिकित्सक अवकाश पर गए
-350 मरीजों की सीएचसी पर हो रही ओपीडी
संवाद न्यूज एजेंसी
अफजलगढ़। नगर स्थित सीएचसी पर दंत चिकित्सक सहित तीन चिकित्सकों की तैनाती है। इसमें सीएचसी अधीक्षक और दूसरे चिकित्सक मेडिकल अवकाश पर चले गए। इसके बाद सीएचसी में मरीजों की परेशानी बढ़ गई है। पूरी सीएचसी केवल दंत चिकित्सक के हवाले हैं। बुखार के मरीजों को भी दंत चिकित्सक ही दवाई दे रहे हैं।
अफजलगढ़ सीएचसी पर रोजाना 350 मरीज पहुंच रहे हैं। इनमें करीब 200 मरीज तक बुखार के पहुंच रहे हैं। ऐसे में दो चिकित्सकों को अवकाश पर चले जाना मरीजों के लिए परेशानी बना हुआ है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर सीएचसी अधीक्षक, महिला चिकित्सक सहित करीब आठ चिकित्सकों के पद स्वीकृत हैं। इनमें से इस समय केवल तीन चिकित्सकों की तैनाती है।
अब दो चिकित्सकों के मेडिकल अवकाश पर जाने की वजह से पूरी सीएचसी की जिम्मेदारी दंत चिकित्सक के कंधों पर आ गई है। चिकित्सक के नहीं होने से इमरजेंसी, विभागीय व मेडिकल आदि का कार्य भी प्रभावित हो रहा है। वहीं, नागरिक भाजपा मंडल अध्यक्ष मुकेश शर्मा, भाजपा नगर महामंत्री भीम सिंह रावत, सलीम अंसारी, वसीम अंसारी, अनिल कुमार, जितेंद्र आदि ने सीएचसी पर शीघ्र ही अन्य चिकित्सकों की तैनाती की मांग की है।
विज्ञापन
क्या बोले मरीज
रसूलाबाद निवासी अंशु मल्होत्रा और शारी का कहना है कि वह अपनी दवाई लेने आई हैं। लाइन में लगे हुए करीब एक घंटा गया। मगर, अभी तक दवाई नहीं मिली। सोनू मल्होत्रा, सानिया परवीन, जमशीद का कहना है कि उन्हें भी लाइन में लगे 30 से 40 मिनट हो गए हैं। अभी नंबर नहीं आया है।
अफजलगढ़ सीएचसी पर तैनात एक चिकित्सक एक महीने पहले मेडिकल अवकाश पर गया था। दूसरा चिकित्सक भी दो दिन पहले ही गया है। दो दिन के अंदर चिकित्सक आ जाएंगे। फिलहाल मेडिकल का काम कासमपुरगढ़ी कराया जाएगा। मरीजों के इलाज में कोई परेशानी नहीं होगी।....डॉ. विजय कुमार गोयल, सीएमओ, बिजनौर