फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Fever outbreak in Baseda Narayan village

बसेड़ा नारायण गांव में बुखार का प्रकोप

Fri, 21 Oct 2022 12:04 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 21 Oct 2022 12:04 AM IST
विज्ञापन
Fever outbreak in Baseda Narayan village
बसेड़ा नारायण गांव में बुखार का प्रकोप
विज्ञापन

धामपुर। बसेड़ा नारायण गांव में पिछले कई दिन से बुखार का प्रकोप फैल रहा है। गांव के 18 लोगों में डेंगू की पुष्टि हुई है। विकास विभाग की ओर से बुधवार गांव में फॉगिंग कराई गई। वहीं, स्वास्थ्य विभाग की ओर से शिविर लगाकर लोगों को दवाई बांटी गई।

गांव के लोगों ने बृहस्पतिवार को एसडीएम को ज्ञापन भी सौंपा है, जिसमें बताया कि पिछले कई दिन से गांव में बुखार ने पैर पसार रखे हैं। गांव के 18 ग्रामीण डेंगू से पीड़ित हैं। कई बार स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से कैंप लगाकर बीमार लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कराने की मांग की, लेकिन अभी तक सुनवाई नहीं हुई है। ज्ञापन देने वालों में ललित, महिपाल सिंह, दिनेश, शहजाद, तारा देवी, सुरेश, सीमा, सतीश आदि मौजूद रहे। एसडीएम मनोज कुमार सिंह ने गांव में स्वास्थ्य शिविर लगाने का आश्वासन दिया। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी डॉ. आशीष आर्य ने बताया कि बृहस्पतिवार को डीएम के आदेश पर गांव में शिविर लगाया गया। 130 लोगों का परीक्षण किया, 70 लोगों के रक्त के नमूने लिए गए। एंटी लार्वा का छिड़काव कराया गया। आशाओं को निर्देश दिए हैं कि गांव में जो भी लोग बीमार हैं, उन्हें चिह्नित कर सरकारी अस्पताल में भर्ती कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed