फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Fever due to the death of two

बुखार के चलते दो और की मौत

Fri, 25 Sep 2015 12:11 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो / अमर उजाला, बिजनौर Updated Fri, 25 Sep 2015 12:11 AM IST
विज्ञापन
Fever due to the death of two
नगीना/जलीलपुर।गांव सब्दलपुर तेली व बघाला में बुखार के चलते दो व्यक्तियों की मौत हो गई। नगीना क्षेत्र में बुखार का अधिक प्रकोप होने के चलते जेडी स्वास्थ्य मुरादाबाद डॉ. मदन गोपाल अग्रवाल ने नगीना सीएचसी का दौरा किया। उन्होंने वहां मरीजों का हालचाल जाना।
विज्ञापन


जलीलपुर ब्लॉक क्षेत्र के गांव सब्दलपुर तेली निवासी दलेही हसन की 15 वर्षीय पुत्री नाहिद परवीन करीब एक सप्ताह से बुखार से पीड़ित थी। स्थानीय चिकित्सकों से आराम न मिलने पर मंगलवार को बिजनौर ले गए थे। हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने हायर सेंटर ले जाने की सलाह दी। किशोरी को बुखार के साथ खून की उल्टी भी हो रही थी।
विज्ञापन


बुधवार की रात दिल्ली के अस्पताल में उपचार के दौरान नाहिद की मौत हो गई। इससे पूर्व गांव में बुखार के चलते लियाकत अली की इलाज के दौरान मुरादाबाद में मौत हो चुकी है। वहीं, नगीना क्षेत्र के गांव बघाला में अभी भी बुखार का प्रकोप कम नहीं हुआ है। गांव के 60 वर्षीय छिद्दू को पिछले तीन दिन से बुखार आ रहा था। बुखार के चलते बुधवार की रात उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। इस बीच, गुरुवार को जेडी स्वास्थ्य मुरादाबाद डॉ. मदन गोपाल अग्रवाल सीएचसी नगीना पहुंचे। वहां उन्होंने डॉ. नवीन कुमार, डॉ. मानस के कक्ष में पहुंच कर मरीजों से दवा संबंधी जानकारी ली। साथ ही फार्मेसिस्ट कक्ष में पहुंच कर वितरित की जा रही दवाइयों का भी निरीक्षण किया।


गांव तुख्मापुर व बघाला में स्वास्थ्य विभाग की टीमों द्वारा मरीजों का उपचार जारी है। सीएमओ डॉ. मनमोहन अग्रवाल ने बताया कि अब बुखार पर नियंत्रण है। जेडी ने सीएचसी के निरीक्षण के दौरान संतुष्टि जाहिर की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed