फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Fever death of the worker, the daughter suffering

बुखार से मजदूर की मौत, बेटी भी पीड़ित

Mon, 14 Sep 2015 12:29 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो / अमर उजाला, बिजनौर Updated Mon, 14 Sep 2015 12:29 AM IST
विज्ञापन
मंडावर। बुखार से पीड़ित एक मजदूर की उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई। वह गांव के ही एक झोलाछाप चिकित्सक से उपचार करा रहा था। मृतक की 12 साल की बेटी भी बुखार से पीड़ित है। ग्रामीणों ने मृतक का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन


गांव दयालवाला निवासी 42 वर्षीय पतराम सिंह को चार-पांच दिनों से बुखार आ रहा था। उसने गांव के  एक झोलाछाप से दवाई ली थी। ग्रामीणों के मुताबिक पतराम को बुखार के साथ जाड़ा  चढ़ता था। आराम न होने पर भी उसने किसी अच्छे चिकित्सक को नहीं दिखाया। शनिवार शाम तेज बुखार चढ़ने पर परिजन उसको जिला अस्पताल ला रहे थे। रास्ते में मौत हो गई।
विज्ञापन


पतराम मजदूरी करके परिवार का पेट पालता था। पतराम की 12 साल की बेटी लवली को दो दिन से बुखार है। ग्रामीणों के मुताबिक परिजनों ने लवली को अच्छे चिकित्सक को नहीं  दिखाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


15 दिनों से है महिला को बुखार, भर्ती कराया
सीएचसी प्रभारी डॉ. नवीन कुमार ने बताया कि रविवार को करीब 10 बजे गांव हुरनंगला निवासी सुमित्रा देवी पत्नी विजयपाल को सरकारी सेवा 108 से लाकर भर्ती कराया गया। महिला के परिजनों के अनुसार महिला 15 दिन से बुखार से पीड़ित है। इलाज शुरू कर दिया गया है।

जिले में मलेरिया और वायरल का प्रकोप
जिले में मलेरिया और वायरल का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। मलेरिया से पीड़ित चार मरीज जिला अस्पताल में भर्ती हैं। वायरल के मरीजों की संख्या में भी रोज बढ़ोतरी हो रही है।


सितंबर का महीना शुरू होते ही वायरल ने जिले को अपनी चपेट में लेना शुरू कर दिया था। शायद ऐसा कोई ही परिवार होगा जिसका कोई सदस्य वायरल से पीड़ित ना हो। वायरल के बाद अब मलेरिया ने भी पैर पसारने शुरू कर दिए हैं। मलेरिया से पीड़ित मरीजों की संख्या में भी वृद्धि हो रही है। रविवार को जिला अस्पताल में मलेरिया के चार और वायरल के करीब 21 मरीज भर्ती थे। प्राइवेट अस्पतालों में भी वायरल और मलेरिया से पीड़ित मरीजों        को भर्ती किया जा रहा है।

मलेरिया से बचाव के उपाय
घर और आसपास गंदा पानी न एकत्र होने दें
बुखार आते ही चिकित्सक के पास जाएं और रक्त की जांच कराएं।
रात को मच्छरदानी का प्रयोग करें।

आसपास कहीं गंदा पानी एकत्र होने पर उसमें केरोसिन डालें।
वायरल से पीड़ित मरीजों की संख्या अधिक है। मलेरिया से बचाव के लिए अपने आसपास मच्छरों को न पनपने दें।
जिला अस्पताल में फीजिशियन डॉ. ज्ञानचंद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed