{"_id":"635d69c15f9b4d79c625e9f6","slug":"fertilizer-shops-and-godowns-raided-bijnor-news-mrt611406358","type":"story","status":"publish","title_hn":"उर्वरकों की दुकानों और गोदामों पर छापा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उर्वरकों की दुकानों और गोदामों पर छापा
विज्ञापन
स्योहारा क्षेत्र में उर्वरक की दुकान में जांच करते जिला कृषि अधिकारी डॉ अवधेश मिश्र।
- फोटो : BIJNOR
उर्वरकों की दुकानों और गोदामों पर छापा
बिजनौर। अधिकारियों की टीमों ने जनपद में उर्वरक विक्रेता के प्रतिष्ठानों एवं गोदामों पर आकस्मिक छापामार कार्रवाई की। टीमों ने 42 प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर 14 उर्वरकों के नमूने लिए। निरीक्षण के दौरान प्रतिष्ठान बंद कर भागने पर उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए उनके उर्वरक लाइसेंस को निलंबित किया।
उप्र शासन के निर्देश एवं जिलाधिकारी के आदेश पर उप कृषि निदेशक गिरीश चंद्र एवं डीसीओ पीएन सिंह की संयुक्त टीम ने तहसील नजीबाबाद, जिला कृषि अधिकारी डॉ. अवधेश मिश्र एवं सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक सहकारिता प्रदीप सिंह की संयुक्त टीम ने तहसील धामपुर व नगीना और उप संभागीय कृषि प्रसार अधिकारी मनोज रावत एवं जिला उद्यान अधिकारी जितेंद्र कुमार ने तहसील चांदपुर एवं सदर बिजनौर में उर्वरक विक्रेता के प्रतिष्ठानों एवं गोदामों पर पहुंची। 42 प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने प्रतिष्ठान, गोदाम में उपलब्ध स्टॉक का मिलान किया। साथ ही जांच के लिए 14 उर्वरकों के नमूने भी लिए।
इस कार्रवाई के दौरान प्रतिष्ठान बंद कर भाग जाने पर कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए उनके उर्वरक लाइसेंस को निलंबित किया। छापामार कार्रवाई के दौरान ओवर रेटिंग एवं मुख्य उर्वरकों के साथ अन्य उत्पादों की टैगिंग आदि का कोई प्रकरण प्रकाश में नहीं आया।