फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   fertilizer license suspended

उर्वरक लाइसेंस निलंबित किया

Sun, 08 Aug 2021 11:24 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 08 Aug 2021 11:24 PM IST
विज्ञापन
fertilizer license suspended
उर्वरक लाइसेंस निलंबित किया
विज्ञापन

बिजनौर। जिले भर में उर्वरक विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों व गोदामों में छापा मारा गया। अभिलेख अधूरे मिलने पर दुकानदारों को कारण बताओ नोटिस जारी किए गए। इस दौरान दुकान बंद करके भाग जाने पर मैसर्स किसान सेवा केंद्र मंडावली को कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए उर्वरक लाइसेंस निलंबित किया गया। उपकृषि निदेशक गिरीश चंद्र, डीसीओ यशपाल सिंह, जिला कृषि अधिकारी डा.अवधेश मिश्र, जिला उद्यान अधिकारी जितेंद्र सिंह, एसडीओ मनोज कुमार रावत, सहायक आयुक्त व सहायक निबंधक सहकारिता डा. प्रदीप कुमार ने दुकानों पर छापे मारे। बिक्री केंद्रों के अभिलेखों एवं स्टॉक की जांच की गई। पॉस मशीन और गोदाम में रखे स्टॉक का भी मिलान किया गया। 42 प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया और 17 उर्वरक के नमूने लिए गए। मैसर्स सरस्वती फ़र्टिलाइजर्स नजीबाबाद, मैसर्स हिंदुस्तान बीज भंडार नजीबाबाद, मैसर्स भारत बीज भंडार नजीबाबाद, मैसर्स एहसान खाद स्टोर भागूवाला व मैसर्स अंसारी खाद स्टोर भागूवाला के अभिलेख अधूरे पाए जाने पर कारण बताओ नोटिस जारी किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed