फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Female henchman died in mutual conflict, revealed in post mortem report

Bijnor News: आपसी संघर्ष में हुई थी मादा गुलदार की मौत, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा

Sun, 11 Feb 2024 10:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 11 Feb 2024 10:48 PM IST
विज्ञापन
Female henchman died in mutual conflict, revealed in post mortem report
शेरकोट के गांव उमरपुर आशा में शनिवार को मिला था मादा गुलदार का शव
विज्ञापन

गुलदार की गर्दन पर दांतों के गहरे जख्म, गले की हड्डी में भी फ्रैक्चर मिला

संवाद न्यूज एजेंसी
धामपुर (बिजनौर)। शेरकोट के गांव उमरपुर आशा में मिले मादा गुलदार के शव का पशुपालन विभाग के तीन डॉक्टरों के पैनल ने रविवार को पोस्टमार्टम किया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार मादा गुलदार की मौत आपकी संघर्ष के कारण हुई है। गर्दन में दांतों के गहरे जख्म है। हड्डी में भी फ्रैक्चर है। इस कारण मादा गुलदार की मौत हुई है। पोस्टमार्टम किए जाने के बाद शव को आग में जलाकर नष्ट कर दिया गया ।

वन क्षेत्र अधिकारी गोविंद राम गंगवार ने बताया कि शनिवार को शेरकोट के गांव उमरपुर आशा में एक वर्षीय मादा गुलदार का शव मिला था। रविवार को शव का पोस्टमार्टम कराया गया। पैनल में डॉक्टर धीरेंद्र सिंह, डॉक्टर एसपी सिंह और डॉक्टर उमा सिंह शामिल रही। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मादा गुलदार के गर्दन पर दांतों के गहरे जख्म पाए गए। उसके गले की हड्डी भी फ्रैक्चर मिला है। इसी कारण मादा गुलदार की मौत हुई। डॉक्टरों ने गुलदार के विसरे को सुरक्षित कर लिया। बाद में डॉक्टरों की मौजूदगी में वन विभाग के अधिकारियों ने शव को आग में जलाकर नष्ट कर दिया।
विज्ञापन



जंगलों में गुलदार देखने से ग्रामीणों में दहशत बरकरार

गुलदारों के आए दिन गांवों में दिखलाई देने से ग्रामीणों में भारी दहशत है। गांव के लोगों का कहना है कि गुलदारों की दहशत के कारण खेती-बाड़ी का कार्य करना मुश्किल हो गया है। कई बार वन विभाग के अधिकारियों से गुलदार को पकड़ने की मांग की जा चुकी है, लेकिन सुनवाई नहीं हो रही है। दो दिन पहले हादकपुर मार्ग पर गुलदार के मिलने से पिता-पुत्र की जान खतरे में पड़ गई थी। आठ दिन से अजीतपुर दासी गांव में गुलदार को पकड़ने के लिए पिंजरा लगा हुआ है। वन विभाग के अधिकारियों की निगरानी में रोज रात्रि में कुत्ते को पिंजरे के भीतर बांधते हैं, लेकिन अभी तक सफलता नहीं मिली। ग्रामीणों में भारी दहशत है। ग्रामीणों ने वन विभाग के अधिकारियों से गुलदारों को पकड़ने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed