फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Female gully leaving the field at night

रात को खेत से निकल रही मादा गुलदार

Fri, 03 Jan 2020 12:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jan 2020 12:00 AM IST
विज्ञापन
Female gully leaving the field at night
रात को खेत से निकल रही मादा गुलदार
विज्ञापन

बिजनौर। मादा गुलदार गांव मोहंडिया के जंगल में ही है। जिस खेत में उसने शफीक को मारा था वह अब भी वहीं पर छिपी हुई है। दिन के समय अब गुलदार खेत से बाहर नहीं निकल रही है। तड़के ही पानी पीने के लिए या फिर घूमने के लिए खेत से बाहर आ रही है। खेत में लगे कैमरे में गुलदार की फोटो फिर से कैद हुई है। वन विभाग के अफसर जल्दी ही गुलदार के पिंजरे में फंसने की बात कह रहे हैं।
26 दिसंबर को गुलदार ने गांव मोहंडिया में नाली साफ कर रहे शफीक को मार डाला था। गांव बिचपड़ी निवासी शफीक गांव मोहंडिया निवासी रामपाल सिंह के खेत में काम करता था। गुलदार शफीक को खींचकर खेत के अंदर ले गया था। गुलदार को पकड़ने के लिए वन विभाग ने गांव के चारों ओर चार पिंजरे लगा रखे हैं। पांच जगह ट्रैप कैमरे भी लगाए हैं। शफीक के खेत के पास भी वन विभाग ने ट्रैप कैमरा लगा रखा है। ट्रैप कैमरे में दो बार गुलदार की फोटो कैद हो चुकी है। पिछले दो दिन सोमवार और मंगलवार को गुलदार की फोटो ट्रैप कैमरे में नहीं दिखी थी। लेकिन बुधवार रात फिर से ट्रैप कैमरे में मादा गुलदार की फोटो कैद हुई है।
विज्ञापन

तड़के करीब चार बजे मादा गुलदार शफीक के खेत से निकली है। उसने शफीक के खेत में ही डेरा डाल रखा है। वन विभाग के अफसरों को लग रहा है कि मादा गुलदार ने रामपाल सिंह के खेत में ही डेरा डाल दिया है। वह दिन में निष्क्रिय रहती है और खेत में ही वक्त गुजारती है। रात को पानी पीने या घूमने के लिए मादा गुलदार खेत से बाहर आ रही है। रात को भी ज्यादातर समय मादा गुलदार खेत में ही रहती है। अफसरों को लग रहा है कि मादा गुलदार जल्दी ही पिंजरे में फंस जाएगी। इसलिए ही वन विभाग के अफसर अब तक खेत में नहीं घुसे हैं। अगर गुलदार वहां से भाग गई तो फिर उसका पीछा करना बहुत मुश्किल हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

नाखून खतरनाक लेकिन पंजे नाजुक
गुलदार के नाखून शिकार को चीर डालते हैं, लेकिन गुलदार के पंजे बहुत नाजुक होते हैं। गुलदार रस्ते या पहले से बनी पगडंडी पर ही चलता है। वह कठोर जमीन या सड़क पर चलना ज्यादा पसंद नहीं करता है। इसी अनुमान के आधार पर ही वन विभाग अपने ट्रैप कैमरे लगाता है। यह भी कयास लगाए जा रहे हैं कि मादा गुलदार गर्भवती हो सकती है। अब गुलदार के प्रसव समय शुरू होने वाला है। अगर मादा गुलदार गर्भवती हुई तो वह उसी खेत में बच्चे देगी जहां उसने ठिकाना बनाया है।

जल्दी पिंजरे में फंसेगी गुलदार
डीएफओ डॉ. एम सेम्मारन के मुताबिक गुलदार ने एक ही खेत में ठिकाना बना रखा है। वह दिन में कम ही निकल रही है। इसकी पूरी संभावना है कि वह जल्दी ही खेत के पास लगे पिंजरे में फंस जाए। पूरी स्थिति पर नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed