फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Female doctor recorded statement in court

Bijnor News: महिला चिकित्सक ने अदालत में दर्ज कराए बयान

Sat, 30 May 2026 01:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 30 May 2026 01:15 AM IST
विज्ञापन
Female doctor recorded statement in court
बिजनौर। अश्लील वीडियो के जरिए ब्लैकमेल करने के मामले में महिला चिकित्सक ने अदालत में अपने बयान दर्ज कराए। थाना चांदपुर में महिला चिकित्सक ने शारीरिक-मानसिक शोषण और वसूली का आरोप लगाते हुए भाजपा नेता प्रभात यादव क े खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी, जिसके बाद जिला मंत्री प्रभात यादव को पार्टी से निष्कासित कर दिया गया था।
विज्ञापन

शुक्रवार को चांदपुर पुलिस महिला चिकित्सक को लेकर अदालत में पहुंची। शुक्रवार की शाम पीड़िता महिला चिकित्सक ने कलमबंद बयान अदालत में दिए। सूत्रों के अनुसार महिला चिकित्सक ने प्राथमिकी में लगाए आरोप को अपने बयान में दोहराया है।
विज्ञापन

उधर महिला चिकित्सक के उत्पीड़न को लेकर भाजपा में खलबली मची हुई है। शुरुआत में चर्चा थी कि एक भाजपा नेता ने महिला चिकित्सक के अस्पताल और आवास में लगे सीसीटीवी फुटेज से वीडियो हासिल कर ली थी। इसके बाद महिला चिकित्सक के देवर और अन्य परिजनों को भेज दिया। चर्चा है कि 35 वीडियो और व्हाटसएप पर की गई चैटिंग भी महिला चिकित्सक के परिजनों को भेजी गई थी। चांदपुर में भाजपा नेताओं का एक धड़े ने बैठक कर मामले को उठाया था और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। जिसके बाद जिलाध्यक्ष ने तीन सदस्यीय कमेटी का गठन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला चिकित्सक ने रिपोर्ट दर्ज कराई तो पार्टी से जिला मंत्री प्रभात यादव को निष्कासित कर दिया था। वहीं प्रभात यादव ने भी अपना बयान जारी करते हुए भाजपा के एक नेता पर गंभीर आरोप लगाए थे। ह
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed