फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Female constable present in line for misbehaving with commission member

Bijnor News: आयोग की सदस्य से बदसलूकी में महिला सिपाही लाइन हाजिर

Fri, 14 Feb 2025 11:58 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Fri, 14 Feb 2025 11:58 PM IST
विज्ञापन
Female constable present in line for misbehaving with commission member
बिजनौर। नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने के मामले में थाने में पहुंची महिला आयोग की सदस्य से बदसलूकी के मामले में महिला सिपाही को लाइन हाजिर कर दिया गया है। उधर, नाबालिग को ले जाने के मामले में आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

शहर की एक किशोरी संदिग्ध हालात में लापता हो गई थी। बृहस्पतिवार की सुबह यह मामला शहर कोतवाली पहुंचा। पुलिस कार्रवाई होने पर नाटकीय घटनाक्रम के बीच किशोरी थाने पहुंच गई। किशोरी के परिजनों ने अपने पड़ोसी युवक कामरान अंसारी पर अपहरण और दुष्कर्म करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी। वहीं युवक के पिता बरकत अली पर धमकी देने का आरोप लगाया। बता दें कि बरकत अली पुलिस विभाग में उर्दू अनुवाद हैं।
विज्ञापन

इसी मामले को लेकर महिला आयोग की सदस्या संगीत अग्रवाल शहर कोतवाली पहुंची। आरोप है कि शहर कोतवाली में तैनात एक महिला कांस्टेबल ने उनके साथ अभद्र व्यवहार किया। उधर पुलिस ने आरोपी युवक कामरान अंसारी और पिता बरकत अली के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। इसके साथ ही महिला आयोग की सदस्या की शिकायत पर एसपी ने महिला सिपाही को लाइन हाजिर कर दिया है। एसपी अभिषेक झा ने बताया कि महिला सिपाही को लाइन हाजिर किया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed