{"_id":"68c462a789fa517157008820","slug":"female-artists-beat-a-young-man-with-slippers-for-molestation-bijnor-news-c-27-1-bij1007-159967-2025-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: छेड़छाड़ पर महिला कलाकारों ने युवक को चप्पलों से पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: छेड़छाड़ पर महिला कलाकारों ने युवक को चप्पलों से पीटा
Fri, 12 Sep 2025 11:42 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Updated Fri, 12 Sep 2025 11:42 PM IST
विज्ञापन
हल्दौर। पोखर बाजार में चल रहे प्रसिद्ध गुदड़ी दोयज मेले में बृहस्पतिवार की रात हास्य कलाकार शेख चिल्ली की मंडली की महिला कलाकारों से छेड़छाड़ करने पर युवक की चप्पलों से जमकर पिटाई की। महिलाओं ने भाग रहे आरोपी युवक के कपड़े तक फाड़ दिए। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
मेले में कार्यक्रम की प्रस्तुति के दौरान एक युवक शराब के नशे में मंच पर चढ़ गया और महिला कलाकारों के साथ बदसलूकी करनी शुरू कर दी। इस पर कलाकारों ने आरोपी युवक को दौड़ा- दौड़ाकर चप्पलों से खूब पीटा। आरोपी के कपड़े भी फट गए। इसे लेकर मेले में भगदड़ मच गई। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला शांत किया। इस दौरान आरोपी युवक पुलिस को चकमा देकर भाग गया। इसके बाद कलाकारों ने कार्यक्रम बंद कर दिया और चले गए। मेला आयोजक उदयवीर सिंह ने इस प्रकार की कोई घटना नहीं होने की बात कही है। व