{"_id":"68c460ea481587fea102f47b","slug":"fee-for-dengue-test-not-fixed-bijnor-news-c-27-1-bij1027-159918-2025-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: डेंगू की जांच का शुल्क तय नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: डेंगू की जांच का शुल्क तय नहीं
Fri, 12 Sep 2025 11:35 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Updated Fri, 12 Sep 2025 11:35 PM IST
विज्ञापन
बिजनौर। डेंगू का सीजन शुरू होते ही जांच का खेल शुरू हो गया है। निजी पैथोलॉजी लैब संचालक जांच के नाम पर मनमानी वसूली कर रहे हैं। इसका खुलासा शुक्रवार को रिपोर्टिंग टीम के स्टिंग में हुआ।
शुक्रवार को टीम ने शहर के साथ ही देहात क्षेत्र के पैथोलॉजी लैब पहुंचकर पड़ताल की तो डेंगू की जांच के नाम पर मरीजों से 950 से लेकर 1300 रुपये तक लिए जा रहे हैं। पैथोलॉजी लैब टेक्नीशियन ने एनएस-1 किट की जांच के लिए यह शुल्क बताया है। जबकि, एलाइजा टेस्ट की कीमत इससे कहीं ज्यादा है।
एक सैंपल मेडिकल अस्पताल भेजने का है नियम : नियम है कि अगर, निजी पैथोलॉजी लैब पर एनएस-1 डेंगू पॉजिटिव आता है। इसकी पुष्टि के लिए एलाइजा टेस्ट जरूरी है। इसके लिए एक सैंपल मेडिकल अस्पताल भेजना होता है। लेकिन, निजी पैथोलॉजी लैब संचालक नियमों की अनदेखी कर एलाइजा टेस्ट के लिए सैंपल नहीं भेजते हैं।
विज्ञापन
मरीजों को दिया जा रहा 40 प्रतिशत छूट का झांसा : कोतवाली देहात में संचालित एक पैथोलॉजी लैब संचालक ने डेंगू की जांच के 950 रुपये मांगे और कहा कि सैंपल बिजनौर भेजेंगे। अगर, वहां सीधे सैंपल देकर जांच कराओगे तो 40 प्रतिशत की छूट मिलेगी। मरीजों को छूट का झांसा देकर जांच के नाम पर खिलवाड़ किया जा रहा है।