फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Fear of accident due to cattle roaming on the main road

मुख्यमार्ग पर घूमते गोवंश से हादसे की आशंका

Sun, 05 Sep 2021 09:53 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 05 Sep 2021 09:53 PM IST
विज्ञापन
Fear of accident due to cattle roaming on the main road
कालागढ़ मुख्य मार्ग पर सूखासोत के पुल के निकट घूमता गोवंश। - फोटो : DHAMPUR
मुख्यमार्ग पर घूमते गोवंश से हादसे की आशंका
विज्ञापन

कालागढ़। गोवंश को गोशालाओं में लेकर जाने की कवायद पर सवाल उठ रहे हैं। कालागढ़ में मुख्य मार्ग पर सूखासोत के पुल के निकट गोवंश जमा रहते हैं। वाहनों से टकराने से हमेशा खतरा बना रहता है।

उत्तर प्रदेश सरकार की गोवंश को गोशालाओं में लेकर जाने की कवायद पर सवालिया निशान लग रहे हैं। कालागढ़ में मुख्य मार्ग पर सुबह व सांयकाल गोवंश जमा रहते हैं। गोवंश के सड़कों पर जमा रहने से वाहन चालक को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हादसे का खतरा बना रहता है। कालागढ़ की नई कालोनी में अक्सर इंटर कॉलेज के निकट, मुख्यमार्ग पर आंतरिक हिस्सों में पशु विचरण करते रहते हैं, जिससे आम नागरिक परेशान हैं। इसके अलावा अफजलगढ़ ब्लाक के अंतर्गत आने वाली अगवानपुर की गोशाला के निकट सांड़ घर से खुशहालपुर तक मार्ग के निकट मृत पशुओं के शव डाले जाते हैं। खुले में पड़े इन शवों को कुत्ते नोचते रहते हैं। मार्ग पर कुत्तों के दौड़ने पर राहगीरों को भारी परेशानी हो रही है। वहीं दुर्गंध से सारा वातावरण दूषित होता रहता है। एसडीएम धीरेंद्र सिंह का कहना है कि सड़कों पर पशुओं को छोड़ने वालों के खिलाफ कार्रवाई होगी। मार्ग पर पशुओं के शव डालने से रोका जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed