फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Father-son invoice in making fake milk powder

कंपनी की ओर से पिता-पुत्र के खिलाफ नकली दूध पाउडर बनाने की रिपोर्ट दर्ज

Thu, 25 Mar 2021 11:55 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 25 Mar 2021 11:55 PM IST
विज्ञापन
Father-son invoice in making fake milk powder
नजीबाबाद में पकड़ा गया नकली दूध पाउडर। - फोटो : NAZIBABAD
नकली दूध पाउडर बनाने में पिता-पुत्र का चालान
विज्ञापन

नजीबाबाद। नकली दूध पाउडर की फैक्टरी पकड़े जाने के संबंध में ब्रांडेड कंपनी मधुसूदन की ओर से आरोपी पिता-पुत्र के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस ने दोनों आरोपियों का चालान कर जेल भेज दिया।

एसडीएम परमानंद झा, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन के मुख्य खाद्य सुरक्षा एवं अभिहित अधिकारी पंकज कुमार के नेतृत्व में नजीबाबाद में एक कारोबारी के प्रतिष्ठान और आवास पर ब्रांडेड कंपनी के मिल्क पाउडर में मिलावट कर नकली पाउडर तैयार करने की फैक्टरी पकड़ी थी। फैक्टरी से बड़े पैमाने पर मधुसूदन और पारस मिल्क पाउडर और मिलावट का सामान पकड़ा था। मधुसूदन कंपनी की ओर से मार्केटिंग इंटेलिजेंस अधिकारी जितेंद्र कुमार की ओर से दी गई तहरीर पर पुलिस ने आरोपी विजय कुमार और उसके पुत्र विशाल के खिलाफ नकली एवं मिलावटी मिल्क पाउडर तैयार करने की धाराओं में मामला दर्ज किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों का बृहस्पतिवार को चालान कर न्यायालय में पेश किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed