फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Father and daughter scorched by cattle fire, buffalo killed

पशुशाला में आग से पिता-पुत्री झुलसी, भैंस की मौत

Wed, 21 Apr 2021 11:25 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 21 Apr 2021 11:25 PM IST
विज्ञापन
Father and daughter scorched by cattle fire, buffalo killed
पशुशाला में आग से पिता-पुत्री झुलसे, भैंस की मौत
विज्ञापन

अफजलगढ़। गांव टांडा बैरागी में आग लगने से पशुशाला में बंधे एक पशु की मौत हो गई और दो पशु झुलस गए। आग बुझाने के प्रयास में पिता-पुत्री भी झुलस गए। एक अन्य घटना में भी आग से घर का काफी सामान जलकर राख हो गया।
गांव निवासी राजेश ने बताया कि घर पर ही एक ओर उसकी पशुशाला है। वहां पर तीन भैंस व दो गाय बंधी थीं। शाम को अचानक किसी प्रकार उसकी पशुशाला में आग लग गई। बमुश्किल ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाने का प्रयास किया गया किंतु जब तक आग पर काबू पाया जाता तब तक एक भैंस की गंभीर रूप से झुलसने मौत हो गई। दो अन्य भैंस झुलस गई जिनकी हालत गंभीर बनी हुई है। आग बुझाने के प्रयास में राजेश व उसकी पुत्री निकिता भी झुलस गई। जिन्हें परिजनों ने उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया। राजेश सिंह का कहना है कि आग की घटना के बाद उसकी दो गाय भी लापता हैं। पीड़ित ने राजस्व विभाग से मुआवजे की मांग की है।
विज्ञापन

दूसरी ओर गांव शाहपुर जमाल में एक संयुक्त परिवार में रह रहे तीन भाई घसीटा, अनंगपाल व कुन्नू के घर में रात करीब 12 बजे आग लग जाने के कारण घर में रखा राशन का सामान व 35 हजार रुपये की नगदी जल गई। पीड़ित कुन्नू ने 35 हजार रुपये उधार के वापस देने के लिए बैंक से निकाले थे। जब घर में आग लगी तब कुन्नू उसकी पत्नी पूजा व पुत्र प्रियांशु व कुन्नू की माता फूलवती घर में सो रहे थे। आग लगने पर ग्रामीणों की मदद से घर में सो रहे लोगों को बमुश्किल बाहर निकाला गया। जब तक आग पर काबू पाया जाता तब तक घर में रखा सारा घरेलू सामान आग में स्वाहा हो गया। प्रशासन से जांच कराकर उचित मुआवजे की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed