फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Father and daughter have died in road accident in Nagpur of Maharashtra and now cremated in Bijnor

नागपुर में हादसा: टूट गईं पिता-पुत्री की सांसें, परिवार में मचा कोहराम, गमगीन माहौल में किया सुपुर्द-ए-खाक

Tue, 23 May 2023 07:11 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Published by: कपिल kapil Updated Tue, 23 May 2023 07:11 PM IST
सार

महाराष्ट्र के नागपुर में हुए सड़क हादसे में बिजनौर निवासी पिता-पुत्री की मौत हो गई। दोनों के शव बिजनौर पहुंचे तो परिवार में कोहराम मच गया। वहीं, गमगीन माहौल में दोनों के शवों को सुपुर्द-ए-खाक किया गया।

विज्ञापन
Father and daughter have died in road accident in Nagpur of Maharashtra and now cremated in Bijnor
सड़क हादसा

विस्तार

महाराष्ट्र के नागपुर में सड़क दुर्घटना में बिजनौर निवासी पिता-पुत्री की मौत हो गई, जिससे परिवार में कोहराम मचा है। दोनों के शव मंगलवार को स्योहारा पहुंचे तो परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। वहीं, पिता-पुत्री का एक साथ जनाजा उठा तो हर आंख नम हो गई। गमगीन माहौल में दोनों के शवों को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया।

विज्ञापन


नगर से सटे ग्राम फैजुल्लापुर निवासी परवेज (35) पुत्र खुर्शीद अपनी पत्नि अजरा, पुत्री हफिफा व मुमेरा भाई नदीम रविवार की सुबह स्योहारा से नागपुर के लिए अपनी कार से निकले थे। रविवार की रात्रि 12:30 बजे नागपुर से 14 किलोमीटर पहले उनकी कार एक डिवाइडर से टकरा गई, जिसमें परवेज व उसकी पुत्री हफीफा (10) की मौत हो गई। बताया गया कि परवेज की पत्नि अजरा व मुमेरा भाई नदीम गंभीर रूप से घायल हो गए। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: UP: जीएसटी विभाग ने मेरठ-बागपत में पकड़ीं 40 फर्जी फर्में, व्यापारियों में मची खलबली, 30 जून तक होगी छापामारी
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि मंगलवार की शाम छह बजे मृतक परवेज व हफीफा के शव नागपुर से एंबुलेंस द्वारा स्योहारा पहुंचे तो परिवार में कोहराम मच गया। एक साथ पिता-पुत्री का जनाजा उठा तो हर किसी की आंखें भर आईं। हफीफा परवेज की इकलौती संतान थी। पिता पुत्री के शवों को पास के ही कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया।

यह भी पढ़ें: UP: वंदे भारत एक्सप्रेस को देखने के लिए लगी भीड़, समय सारिणी जारी, गाजियाबाद-मुजफ्फरनगर स्टेशन पर स्टॉपेज नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed