फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Farmers worry due to rain, water filled in fields

वर्षा से किसानों की चिंताएं बढ़ी

Fri, 17 Jan 2020 11:39 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jan 2020 11:39 PM IST
विज्ञापन
Farmers worry due to rain, water filled in fields
बारिश से बढ़ी किसानों की चिंता, खेतों में भरा पानी
विज्ञापन

जलालाबाद/नजीबाबाद। बारिश होने से जलालाबाद क्षेत्र में गन्ने और गेहूं की फसल को नुकसान पहुंचा। खेतों में पानी भर गया है। जिससे किसानों की चिंता बढ़ गई है।
नजीबाबाद और आसपास के क्षेत्रों में दो दिन से रुक-रुक कर बारिश होने से गन्ने के खेतों में पानी जमा हो गया। जलालाबाद-दाउदपुर मार्ग पर कई किसानों के निचले खेतों में गन्ने की फसल में पानी भर गया। पानी भरने से जलालाबाद, चौकपुरी, दाऊदपुर बोरेकी, प्रतापपुर क्षेत्र में गन्ने और गेहूं की फसल प्रभावित हुई।
विज्ञापन

किसानों का कहना है कि नवंबर में बोए गेहूं की फसल भी पानी भरने से प्रभावित हुई। किसान जयप्रकाश, भूरे, अल्ताफ, शरफुद्दीन का कहना है गन्ने की फसल में पानी भरने से गन्ने की कटाई नहीं हो पा रही है। चीनी मिल से गन्ना पर्ची आने के बावजूद मिलों में गन्ना नहीं पहुंचा पा रहे हैं। अन्य क्षेत्रों में भी दो दिन से हो रही वर्षा से गन्ने की कटाई और गन्ना क्रय केंद्रों से गन्ना ढुुुलाई में भी परेशानी हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed