फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Farmers' worries increased due to changing weather

Bijnor News: मौसम बदलने से बढ़ी किसानों की चिंता

Mon, 15 Apr 2024 12:34 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Mon, 15 Apr 2024 12:34 AM IST
विज्ञापन
Farmers' worries increased due to changing weather
बिजनौर। जिले में रविवार को मौसम का मिजाज बदल गया। पूरे दिन सूर्यदेव बादलों की ओट में आंख-मिचौली खेलते रहे। वहीं कई जगह हल्की बूंदाबांदी भी हुई। मौसम में बदलाव होने से किसानों की चिंता बढ़ गई है। क्योंकि गेहूं की फसल पककर तैयार है। अगर ऐसे में बारिश होती है तो फसल खराब हो जाएगी।
विज्ञापन


रविवार को सुबह से ही मौसम खराब था। आसमान में बादल छाए रहे। बादल छाने से तापमान में भी गिरावट दर्ज हुई। साथ ही पूरे दिन हल्की हवा चलती रही। जिससे किसानों की धड़कन बढ़ने लगी। रविवार को अधिकतम तापमान 28.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 18.9 डिग्री सेल्सियस रहा। जबकि शनिवार को अधिकतम तापमान 35.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 13.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जिससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि एक दिन में ही अधिकतम तापमान में 6.6 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हुई। नगीना स्थित कृषि वेधशाला के प्रेषक सतीश कुमार का कहना है आज भी मौसम खराब रहने की संभावना है।
विज्ञापन

- क्षेत्र में 40 प्रतिशत किसानों की गेंहू की फसल कटी
अफजलगढ़। क्षेत्र में इस समय करीब 40 प्रतिशत किसानों की गेहूं की फसल खेतों कटी हुई पड़ी है। जबकि कुछ किसान फसल को काटने में लगे हुए हैं। तेज वर्षा होने से गेहूं की फसल के नुकसान की संभावना बढ़ जाएगी। ग्रामीण विजेंद्र सिंह, चरण सिंह, रामकरण सिंह, मनीष, नन्हे सिंह आदि किसानों का कहना है कि इस समय किसानों की गेहूं की फसल पूरी तरह तैयार है। अधिकतर किसान अपनी गेहूं की फसल काटने में लगे हुए हैं। फसल के भीगने से गेहूं काला पड़ जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


- क्षेत्र में हुई हल्की बारिश

नूरपुर। रविवार को सवेरे से ही अचानक मौसम ने करवट बदल ली। जिसकी वजह से किसानों की चिंता बढ़ गई। सुबह के समय हल्की बूंदाबांदी भी हुई। वहीं ईट-भट्ठों पर हुई ईंट पथाई काे भी नुकसान भी हुआ है। गेहूं की फसल को बारिश से नुकसान होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed