फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Farmers will visit the fields of progressive farmers

Bijnor News: प्रगतिशील किसानों के खेतों का दौरा करेंगे किसान

Mon, 26 Jun 2023 12:43 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Mon, 26 Jun 2023 12:43 AM IST
विज्ञापन
Farmers will visit the fields of progressive farmers
- गन्ना आयुक्त ने उप गन्ना आयुक्त व डीसीओ को दिए निर्देश
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। कम खर्च और ज्यादा उत्पादन प्राप्त करने वाले प्रगतिशील किसानों के अनुभवों का लाभ अब अन्य किसान भी लेंगे। इसके लिए गन्ना विभाग प्रगतिशील किसानों के खेतों का अन्य किसानों को दौरा कराएगा। दौरे में अन्य किसान प्रगतिशील किसान के अनुभव, समय प्रबंधन, फसल उत्पादन में तकनीकी विधियों आदि की जानकारियां लेंगे।
जनपद में गन्ना मुख्य फसल है। यहां करीब तीन लाख गन्ना किसान हैं, जिनके पास पिछले सीजन में दो लाख 55 हजार हेक्टेयर गन्ना क्षेत्रफल था। वर्तमान में आगामी गन्ना सीजन के लिए गन्ना सर्वे चल रहा है। जनपद में काफी किसान बहुत अच्छा उत्पादन प्राप्त कर प्रदेश टॉपरों शामिल रहते हैं। अन्य किसानों को बढ़ावा देने के लिए गन्ना विभाग नया कदम उठा रहा है। जनपद के अधिक उत्पादन प्राप्त करने एवं गन्ने के साथ अन्य फसलों में कार्य करने वाले प्रगतिशील किसानों की सूची बनाएगा। उनके यहां अन्य किसानों का दौरा कराया जाएगा। संबंध में प्रदेश गन्ना व चीनी आयुक्त ने उप गन्ना आयुक्त एवं जिला गन्ना अधिकारी को निर्देश जारी किए हैं।
विज्ञापन


दौरे की बनाई जाएगी लघु वीडियो

जिला गन्ना अधिकारी पीएन सिंह ने बताया कि प्रगतिशील किसानों के खेतों की अन्य किसानों के दौरे, वार्ता, जानकारी लेते समय की करीब पांच मिनट की लघु वीडियो क्लिप बनाई जाएगी। उन्हें सोशल मीडिया पर अपलोड किया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रगतिशील किसानों के खेतों का दौरा से अन्य किसानों को लाभ मिलेगा। धरातल पर जाकर देखने और जानकारी प्राप्त करने से किसानों को लाभ मिलेगा। प्रगतिशील किसानों का चयन कर उसके आसपास के अन्य किसानों को दौरा कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed