फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Farmers will travel to Muzaffarnagar on October 10

10 अक्तूबर को मुजफ्फरनगर कूच करेंगे किसान

Tue, 29 Sep 2020 11:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 29 Sep 2020 11:51 PM IST
विज्ञापन
Farmers will travel to Muzaffarnagar on October 10
नजीबाबाद के बड़िया क्षेत्र में किसान पंचायत में बोलते तहसील अध्यक्ष इकबाल सिंह। - फोटो : NAZIBABAD
10 अक्तूबर को मुजफ्फरनगर कूच करेंगे किसान
विज्ञापन

नजीबाबाद। भाकियू ने चीनी मिल नजीबाबाद की पेराई क्षमता की शीघ्र बढ़ोत्तरी न करने पर आंदोलन की चेतावनी दी। कहा 10 अक्तूबर को ट्रैक्टर-ट्रॉलियों के साथ मुजफ्फरनगर किसान कूच करेंगे।

मुख्यमंत्री के नजीबाबाद चीनी मिल आगमन पर तीन वर्ष पूर्व किसान सहकारी चीनी मिल की पेराई क्षमता बढ़ाने की घोषणा पूरी न होने पर किसान आंदोलन के लिए लामबंद हैं। भाकियू ने बड़िया क्षेत्र के गुरुद्वारे में विशाल पंचायत कर सरकार और जिला प्रशासन को चेतावनी दी है। प्रांतीय उपाध्यक्ष चौ. बलराम सिंह, तहसील अध्यक्ष सरदार इकबाल सिंह, मंडल उपाध्यक्ष ठाकुर गजेंद्र सिंह, कुंवर विनोद परमार, महेंद्र सिंह ने कहा गन्ना मंत्री सुरेश राणा की उपस्थिति में मुख्यमंत्री ने नजीबाबाद चीनी मिल की पेराई क्षमता पांच हजार टीसीडी करने की घोषणा की थी। तीन वर्ष बाद भी पेराई क्षमता नहीं बढ़ाई गई है। इस दौरान सर्वजीत सिंह, सुखपाल सिंह, चौ. रुकन सिंह, डॉ. नरेंद्र पाल, योगेंद्र सिंह, भोपाल सिंह, जसवंत सिंह सहित अनेक किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed