फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Farmers will have to fill the declaration form online

किसानों को ऑनलाइन भरना होगा घोषणा पत्र

Wed, 19 May 2021 11:28 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 19 May 2021 11:28 PM IST
विज्ञापन
Farmers will have to fill the declaration form online
किसानों को ऑनलाइन भरना होगा घोषणा पत्र
विज्ञापन

धामपुर। चीनी मिल धामपुर/गन्ना विकास परिषद, धामपुर के संयुक्त तत्वाधान में गन्ना सर्वेक्षण को लेकर प्रशिक्षण कार्यक्रम चीनी मिल परिसर धामपुर में आयोजित हुआ। जिसमें 83 सर्वे कर्मचारियों ने प्रतिभाग किया। कर्मियों को जीपीएस के माध्यम संयुक्त गन्ना सर्वेक्षण कार्य हेतु मूलभूत तथ्यों से अवगत कराया गया।

ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक अमित कुमार पांडेय ने बताया कि इस वर्ष कृषकों द्वारा ऑनलाइन घोषणा पत्र कृषकों द्वारा ईआरपी. बेवसाइट पर भरना अनिवार्य है। सभी कृषकों को गांवों में जाकर इसकी जानकारी दी जाए। किसान अपना घोषणा पत्र समय से आनलाइन https://enquiry.caneup.in ईआरपी वेबसाइट पर भर दें। चीनी मिल धामपुर महाप्रबंधक (गन्ना) ने सभी सर्वे कर्मियों को सर्वे के दौरान सर्वे स्लिप प्रत्येक दशा में कृषकों को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। गन्ना सर्वेक्षण का कार्य 30 जून तक किया जाएगा। जो किसान आनलाइन घोषणा पत्र उपलब्ध नहीं कराएंगे, आगामी पेराई सत्र 2021-22 में उनका सट्टा संचालित नहीं होगा। घोषणा पत्र के साथ ही गन्ना कृषक के आधार कार्ड, अपिरहार्य स्थिति में अन्य विकल्प जैसे मतदाता पहचान पत्र/ड्राइविंग लाइसेंस/बैंक पासबुक की स्व:प्रमाणित प्रति भी अपलोड की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed