फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Farmers will fill the meters on tube wells in SC office

भाकियू ने चार अगस्त को अधीक्षण अभियंता विद्युत कार्यालय पर प्रदर्शन का लिया निर्णय

Tue, 02 Aug 2022 12:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 02 Aug 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
Farmers will fill the meters on tube wells in SC office
नलकूपों पर लगे मीटरों को एससी कार्यालय में भरेंगे किसान
विज्ञापन

नजीबाबाद। किसानों ने सरकार की किसान विरोधी नीतियों के खिलाफ चार अगस्त को अधीक्षण अभियंता बिजनौर कार्यालय पर प्रदर्शन का निर्णय लिया है। किसानों को मुफ्त बिजली देने की सरकार की वादा खिलाफी का आरोप लगाते हुए किसानों ने नलकूपों पर लगाए गए मीटरों को उखाड़कर एससी कार्यालय पर भरने की घोषणा की है।
भाकियू के मंडल अध्यक्ष बाबूराम तोमर, राष्ट्रीय प्रचार मंत्री होशियार सिंह, युवा जिलाध्यक्ष सरदार वरिंदर सिंह बांट के नेतृत्व में किसानों ने बड़िया गुरुद्वारा सहित कई क्षेत्रों में किसानों की बैठक की। बाबूराम तोमर ने प्रदेश सरकार द्वारा किसानों को मुफ्त बिजली देने की चुनावी घोषणा से पीछे हटने, नलकूपों पर मनमाने ढंग से मीटर लगाने और किसानों पर बिजली किराया संबंधी मानसिक और आर्थिक शोषण करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

किसानों ने चार अगस्त को अधीक्षण अभियंता बिजनौर कार्यालय पर किसानों का अनिश्चितकालीन प्रदर्शन के लिए जनसंपर्क तेज करने की रूप रेखा तैयार की। बाबूराम तोमर ने नलकूपों पर लगाए गए मीटरों को उखाड़कर किसानों से एससी कार्यालय पर प्रदर्शन के दौरान मीटरों को कार्यालय पर भरने के अभियान में सहभागी बनने की सलाह दी। उन्होंने बिजली अधिकारियों द्वारा किसानों का तरह-तरह से शोषण किए जाने के खिलाफ किसानों से एकजुट रहने की सलाह दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सभा में विकास कुमार, सरदार गुरप्रीत सिंह, अवनीश कुमार, विशाल कुमार, अमित राजपूत, देवेंद्र ढाका, नितिन कुमार, गुरजीत सिंह काका, गुरदीप सिंह, शुभम, सुजीत कुमार सहित अनेक किसान शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed