{"_id":"589f67214f1c1b7e0b37c7c1","slug":"farmers-will-be-written-off-and-then-came-to-power-jayant","type":"story","status":"publish","title_hn":"सत्ता में आए तो किसानों का कर्ज माफ होगा : जयंत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सत्ता में आए तो किसानों का कर्ज माफ होगा : जयंत
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
Updated Sun, 12 Feb 2017 01:04 AM IST
विज्ञापन
जनसभा को संबोधित करते रालोद के राष्ट्रीय महासचिव जयंत चौधरी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चांदपुर में राष्ट्रीय लोकदल के महासचिव जयंत चौधरी ने कहा कि पार्टी की सरकार बनने पर छोटे किसानों के कर्ज माफ किए जाएंगे। सरकार बनने के एक माह में किसान आयोग का गठन किया जाएगा। कृषि बजट अलग से पेश होगा। प्रशासनिक सुधार किया जाएगा।
रामलीला मैदान में रालोद प्रत्याशी एसके वर्मा के समर्थन में आयोजित हुंकार रैली में जयंत चौधरी ने बिना किसी पार्टी का नाम लिए बसपा, सपा, भाजपा पर तंज कसते हुए कहा कि एक पार्टी में पारिवारिक कलह चल रहा है तो एक पार्टी में भितरघात का डरने सभी के छक्के छुड़ा दिए हैं। उन्होंने कहा कि आदमी को जोड़ना बहुत मेहनत का काम है। चौधरी चरणसिंह के बारे में कहा कि उन्होंने बहुत संघर्ष किया है। उनके काम से प्रभावित होकर लोग जुड़ गए अब पूरा कुनबा बन गया है। भाजपा पर तंज कसते हुए कहा कि लोग झूठ बोलते हैं। देश के मुखिया को गन्ने के बकाए का नहीं पता। कैसे मिला नहीं पता, जब अहसास हुआ तो जमीन खिसक गई। ढाई वर्ष में कोई ऐसी सभा नहीं, कोई ऐसा कार्यक्रम नहीं कि चौधरी साहब का नाम लिया हो या स्मारक बनाया गया हो। बिजनौर आने पर चौधरी चरणसिंह याद आ गए। किसानों को 14 दिन में गन्ना भुगतान न होने पर ब्याज की बात करते हैं, जबकि यह तो पहले से ही नियम है। किसान को ब्याज मिलता है। वोट बटोरने के लिए झूठे वादे कर रहे हैं। जयंत चौधरी ने कहा कि संविधान में 73वें संशोधन के तहत प्रधानों को काम सौंपा जाएगा।
पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हाईकोर्ट की स्थापना कराएंगे।। महिलाओं को हर स्तर पर नौकरी में 33 प्रतिशत आरक्षण देंगे । राष्ट्रीय महासचिव ने नशामुक्ति के लिए काम करने वाली संस्था को सहयोग करने तथा नए लाइसेंस बंद करने की बात कही। नोटबंदी पर भाजपा की आलोचना की।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि रालोद को ताकत की जरूरत है, उसे अपने अस्तित्व की लड़ाई लड़नी है। पूर्व सांसद म़ुंशीराम पाल सिंह की अध्यक्षता व आदित्यवीर सिंह के संचालन में चली सभा में स्वामी ओमवेश, अशोक चौधरी, मुनिदेव शर्मा, पूनम चौधरी, राहुल चौधरी, प्रवीण देशवाल, टिल्लू त्यागी, आशु राणा, चौधर सुखवीर सिंह, चंद्रपाल वाल्मीकि, कपिल चौधरी, सरदार शरवेंद्र सिंह, प्रतम सिंह, यशवीर सिंह, राकेश प्रधान आदि मौजूद रहे।