फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Farmers will be able to get good yield of sugarcane by deep plowing

अब किसान रिर्वेसेबिल मोल्ड वोल्ड प्लाऊ हल से गहरी जुताई कर गन्ने की अच्छी पैदावार ले सकेंगे

Sun, 08 Nov 2020 12:23 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 08 Nov 2020 12:23 AM IST
विज्ञापन
Farmers will be able to get good yield of sugarcane by deep plowing
गहरी जुताई कर गन्ने की अच्छी पैदावार ले सकेंगे किसान
विज्ञापन

धामपुर। गन्ने की अधिक पैदावार लेने के लिए जनपद के किसान पंजाब और हरियाणा के रिर्वसेबिल मोल्ड वोल्ड प्लाऊ हल से गन्ने की खेती करेंगे। गन्ना विभाग की ओर से इस हल को किसानों को 25 रुपये प्रति घंटे के हिसाब से किराए पर दिया जाएगा। यह हल डेढ़ से दो फिट गहरी जमीन की जुताई करेगा।

ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक अमित कुमार पांडेय ने बताया कि गन्ने की बढ़िया फसल लेने के लिए साल में एक बार किसानों को गहरी जुताई करनी चाहिए। रोटरवेटर या फिर सामान्य हलों से गहरी जुताई नहीं हो पाती। गन्ना विभाग की ओर से किसानों को गन्ने की बढ़िया फसल लेने को इस यंत्र की व्यवस्था की गई है। पहली बार गन्ना विभाग की ओर से प्रदेश की बड़ी समितियों में ये हल उपलब्ध कराए गए हैं। इसकी कीमत एक लाख रुपये से ज्यादा है। धामपुर गन्ना समिति में एक ही यंत्र उपलब्ध कराया गया है, जो 25 रुपये प्रति घंटे के हिसाब से किसानों को गहरी जुताई के लिए किराए पर उपलब्ध कराया जाएगा। सामान्य हल द्वारा केवल नौ से दस इंच गहरी जुताई हो पाती है। जबकि इस यंत्र से डेढ़ से दो फिट गहरी जुताई होगी। गहरी जुताई होने से जमीन में हवा और पानी का संतुलन बना रहने से गन्ने की बढ़िया फसल होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed