फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Farmers uprooted the weighing scale of Bilai Sugar Mill

Bijnor News: किसानों ने उखाड़ फेंका बिलाई चीनी मिल का तौल कांटा

Sun, 01 Oct 2023 11:01 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 01 Oct 2023 11:01 PM IST
विज्ञापन
Farmers uprooted the weighing scale of Bilai Sugar Mill
गन्ने का समस्त बकाया भुगतान नहीं होने से किसान नाराज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
हल्दौर। गांव सुल्तानपुर आबाद में गन्ना क्रय केंद्र पर बिलाई चीनी मिल की ओर से लगाए गए तौल कांटे पर राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। गन्ने का समस्त बकाया भुगतान नहीं होने से नाराज कार्यकर्ताओं ने चीनी मिल का तौल कांटा उखाड़ फेंका।
बिलाई चीनी मिल की ओर से गन्ने का समस्त बकाया भुगतान नहीं किया गया है। ऐसे में किसानों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। किसान मिल को गन्ना देने के लिए कतई राजी नहीं है। किसान बिलाई चीनी मिल का गन्ना सेंटर को हटाकर किसी अन्य चीनी मिल का क्रय केंद्र लगवाने को लेकर मांग करते चले आ रहे है। दो दिन पहले गांव के पास तौल कांटा लगा दिया।
विज्ञापन

रविवार को राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के पश्चिमी उत्तर प्रदेश महासचिव कैलाश लांबा, जिलाध्यक्ष विनोद कुमार उर्फ बिट्टू, जिला संयोजक भीम सिंह, जिला महासचिव वेदप्रकाश चौधरी, हल्दौर ब्लॉक अध्यक्ष सुजान सिंह, जिला उपाध्यक्ष ठाकुर नरेंद्र सिंह, संजीव कुमार आदि संगठन के कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे। प्रदर्शन कर बिलाई चीनी मिल द्वारा लगाया गया तौल कांटा उखाड़ दिया। कहा कि जब तक गन्ने का भुगतान नहीं मिल जाता तब तक नवीन पेराई सत्र में किसी भी कांटे पर तौल नहीं होने दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर बलवंत सिंह, सुरेशपाल सिंह, पवन कुमार, राजीव कुमार, पदम सिंह, सुमित कुमार, जोगेंद्र सिंह, मनोज कुमार, ध्यान सिंह, ओमवीर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed