फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Farmers' uproar at the Sugarcane Development Committee office

Bijnor News: किसानों का गन्ना विकास समिति कार्यालय पर हंगामा

Wed, 29 Nov 2023 11:09 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 29 Nov 2023 11:09 PM IST
विज्ञापन
Farmers' uproar at the Sugarcane Development Committee office
- बिलाई मिल की ओर से इंडेट जारी करने का किया विरोध
विज्ञापन

- किसान बोले, बिलाई मिल को नहीं देंगे गन्ना, समिति कलर्क से हुई नोकझोंक
- अगला इंडेट जारी होने पर समिति पर तालाबंदी की चेतावनी दी
संवाद न्यूज एजेंसी
हल्दौर। बिलाई चीनी मिल की ओर से इंडेंट जारी किए जाने के विरोध में किसानों ने गन्ना विकास समिति कार्यालय पर प्रदर्शन किया। उनकी क्लर्क से तीखी नोकझोंक हुई। किसान मिल का शीघ्र इंडेंट बंद नहीं करने पर समिति कार्यालय का तालाबंदी और चक्का जाम करने की चेतावनी देकर चले गए।


बिलाई चीनी मिल का कड़ापुर, वाजिदपुर, बाटपुरा में क्रय केंद्र स्थापित है। गांव कल्याणपुर के किसान का गन्ना बाटपुरा सेंटर पर डालते है। चीनी मिल की गन्ना भुगतान नीति से खफा किसान मिल को अपना गन्ना देने को कतई भी राजी नहीं है। वे चांगीपुर मिल का सेंटर लगवाना चाहते है। इस कारण कड़ापुर, वाजिदपुर, बाटपुरा गांवों के गन्ना सेंटर बंद चल रहे है। आरोप है कि विरोध के बावजूद सहकारी गन्ना विकास समिति हल्दौर ने इंडेंट जारी कर दिया।
विज्ञापन

इससे किसानों में आक्रोश व्याप्त हो गया। मंगलवार की दोपहर चारों गांवों के किसान हल्दौर गन्ना विकास समिति कार्यालय पहुंचे और इंडेंट जारी करने के विरोध किया। किसान नेता रोहित कुमार तोमर ने कहा कि इस पेराई सत्र में बिलाई चीनी मिल को गन्ना किसी भी कीमत पर नहीं देंगे। उनकी क्लर्क महेंद्र प्रताप सिंह से नोकझोंक भी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसान मिल का शीघ्र इंडेंट बंद नहीं करने पर समिति कार्यालय का तालाबंदी और चक्का जाम करने की चेतावनी देकर चले गए। इस अवसर पर महेंद्र पाल सिंह, हुकुम सिंह, सतपाल सिंह, रघुनाथ सिंह, प्रतिपाल सिंह, रामगोपाल सिंह, अमर सिंह, शौकीन सिंह, जय सिंह, सुखबीर सिंह, दीपक कुमार, जगदेव सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed