फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Farmers took out a tractor march and saluted the army

Bijnor News: किसानों ने ट्रैक्टर मार्च निकालकर सेना को किया सैल्यूट

Thu, 08 May 2025 12:43 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 08 May 2025 12:43 AM IST
विज्ञापन
Farmers took out a tractor march and saluted the army
बिजनौर। भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के युवा प्रदेशाध्यक्ष चौधरी दिगंबर सिंह ने सेना की ओर से पाकिस्तान पर की गई एयर स्ट्राइक की सराहना की। उन्होंने बुधवार को किसानों के साथ बिजनौर शहर में ट्रैक्टर के पीछे टिलर जोड़कर मार्च निकाला। कहा कि जब तक आतंकवाद का पूरी तरह खात्मा न हो जाए भारतीय सेना ऐसे ही पाकिस्तान पर हमला करती रहे। पाकिस्तान की जमीन पर अगर कब्जा लेना पड़ा तो बिजनौर का किसान वहां ट्रैक्टर चलाने को तैयार है। किसानों ने ऑपरेशन सिंदूर के बाद देश के सैनिकों को सैल्यूट करने और भारत सरकार के साहसिक निर्णय का समर्थन किया। चौधरी दिगंबर सिंह ने केंद्र सरकार से अपील की है कि वह आतंकवाद के खिलाफ कठोर और निर्णायक कदम उठाए। ट्रैक्टर मार्च में अतुल कुमार, अंकुर कुमार डैनी, शुभम चौधरी, नदीम शेख, अंकित कुमार, कपिल कुमार, गौरव कुमार, दीपक राजपूत, उदयवीर सिंह, अरबाज अहमद आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed