{"_id":"5f23051a8ebc3e639241a530","slug":"farmers-tied-stray-animals-in-the-block-office-bijnor-news-mrt4938783108","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों ने ब्लॉक कार्यालय में बांधे आवारा पशु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों ने ब्लॉक कार्यालय में बांधे आवारा पशु
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किसानों ने ब्लॉक कार्यालय में बांधे आवारा पशु
नूरपुर। निराश्रित गोवंश खेतों में घुसकर फसलों को नुकसान पहुंचा रहे हैं। आवारा पशुओं से परेशान किसानों ने 15 से अधिक पशुओं को पकड़कर ब्लॉक कार्यालय में लाकर बांध दिया। किसानों ने प्रशासन से आवारा पशुओं को गोशाला भिजवाने की मांग की है।
बृहस्पतिवार को भाकियू के ब्लॉक अध्यक्ष लक्ष्मीकांत शर्मा और तहसील अध्यक्ष कुलदीप सिंह के नेतृत्व में ग्राम रामोरूपपुर और झीरन के किसान 15 से अधिक गोवंशीय पशुओं को ट्रैक्टर-ट्रॉली में लेकर ब्लॉक कार्यालय पहुंच गए और सभी पशुओं को कार्यालय परिसर में छोड़ दिया। इसके बाद किसान वहां धरना देकर बैठक गए। किसानों का कहना है कि आवारा पशु खेतों में घुसकर फसल को बर्बाद कर रहे हैं। पालतू पशुओं के लिए बोया गया चारा आवारा पशु खा जाते हैं। आवारा पशु हमलावर हो रहे हैं। किसानों ने इन प्रशासन से आवारा पशुओं को पकड़कर गोशाला भिजवाने की मांग की। सहायक विकास अधिकारी पंचायत ललित प्रताप सिंह ने किसानों को उनकी समस्या का समाधान करने का भरोसा दिलाया और किसानों द्वारा लाए गए सभी पशुुओं को दारानगर गंज की गोशाला में भिजवा दिया गया। इस दौरान शीशपाल सिंह, उत्तम सिंह, होरी सिंह, अशोक कुमार, अनिल कुमार, अरुण कुमार आदि किसान उपस्थित रहे।