फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Farmers themselves will fill the declaration form of sugarcane area

गन्ना क्षेत्रफल के घोषणा पत्र स्वयं भरेंगे किसान

Tue, 19 Apr 2022 11:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 19 Apr 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
Farmers themselves will fill the declaration form of sugarcane area
गन्ना क्षेत्रफल के घोषणा पत्र स्वयं भरेंगे किसान
विज्ञापन

नगीना। आगामी गन्ना पेराई सत्र के लिए होने वाले गन्ना सर्वेक्षण को लेकर हुए गन्ना विकास परिषद के प्रशिक्षण कार्यक्रम में गन्ना सर्वेक्षणकर्ताओं को गन्ना सर्वे संबंधी आवश्यक टिप्स दिए गए। गन्ना सर्वेक्षण जीपीएस के माध्यम से किया जाएगा और गन्ना क्षेत्रफल के घोषणा पत्र किसान स्वयं ऑनलाइन भरेंगे। घोषणा पत्र न भरने वाले कृषकों का सट्टा फ्रीज किया जाएगा।

गन्ना विकास परिषद बुंदकी व नगीना की ओर से द्वारिकेश चीनी मिल बुंदकी के क्लब भवन में आयोजित गन्ना सर्वे प्रशिक्षण कार्यक्रम में परिषद के गन्ना पर्यवेक्षक व मिल कार्मिकों को गन्ना सर्वेक्षण की बाबत प्रशिक्षण देते हुए एससीडीआई अविनाश चंद्र तिवारी ने कहा कि गन्ना सर्वेक्षण कार्य एचएचसी मशीन व जीपीएस के माध्यम से निर्धारित समय और पारदर्शी तरीके से स्थलीय स्थिति के अनुरूप पूरा होना है। मिल के जीएम (गन्ना खरीद) रतन सिंह ने बताया गन्ना सर्वे करने वाला सर्वेक्षणकर्ता ही बाद में उस क्षेत्र में किसानों के बीच सर्वे का प्रदर्शन भी करेगा। मुख्य गन्ना प्रबंधक यशपाल सिंह ने बताया मिल क्षेत्र में गन्ना सर्वेक्षण के लिए 78 टीमें सर्वे कार्य में लगायी गई है। मिल के मुख्य महाप्रबंधक (गन्ना प्रशासन) रमेश परशुरामपुरिया ने गन्ना सर्वेक्षण के आवश्यक टिप्स देते हुए कहा कि गन्ना सर्वेक्षणकर्ता पूरी लगन, मेहनत व निष्ठा के साथ सर्वेक्षण कार्य करें। एससीडीआई अविनाश चंद्र तिवारी ने सर्वेक्षणकर्ताओं को यह भी बताया कि गन्ना विभाग एवं मिल के अधिकारी प्रतिदिन समय-समय पर गन्ना सर्वेक्षण कार्य का स्थलीय निरीक्षण भी करेंगे। प्रशिक्षण कार्यक्रम में भगवंत सिंह, केके मिश्रा, रामवीर सिंह, नरेंद्र सिंह, अमीचंद, आलोक कुमार, सुशील कुमार, इंद्रवीर सिंह, राजकुमार, डॉ. राहुल सिंह व सुखवीर सिंह आदि की मुख्य उपस्थिति रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed