{"_id":"6a4ab862da61fe20120cd234","slug":"farmers-talks-with-the-administration-fail-mahapanchayat-today-bijnor-news-c-27-1-smrt1043-184263-2026-07-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: प्रशासन से किसानों की वार्ता विफल, महापंचायत आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: प्रशासन से किसानों की वार्ता विफल, महापंचायत आज
विज्ञापन
नजीबाबाद। आलोपुर प्रकरण को लेकर प्रशासनिक अधिकारियों और किसान प्रतिनिधियों के बीच रविवार को हुई वार्ता विफल हो गई। किसान यूनियन छह जुलाई को आज होने वाली महापंचायत तहसील के बजाय कृषि उत्पादन मंडी समिति में करने का फैसला लिया।
किसान यूनियन के युवा प्रदेश अध्यक्ष चौधरी दिगंबर सिंह, यूनियन के जिलाध्यक्ष नितिन सिरोही ने कहा एएसपी ग्रामीण प्रकाश कुमार, अपर जिलाधिकारी अंशिका दीक्षित, सीओ आकांक्षा गौतम, एसडीएम शैलेंद्र कुमार की उपस्थिति में आलोपुर प्रकरण में हुई वार्ता विफल हो गई। किसान नेताओं ने पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार छह जुलाई को महापंचायत की बात कही। किसान नेताओं ने बताया प्रशासन के अनुरोध पर जनहित में अब महापंचायत तहसील परिसर में न होकर कृषि उत्पादन मंडी समिति परिसर में होगी। किसान नेताओं ने आलोपुर प्रकरण में जेल में बंद किसान रूपेंद्र सिंह और उनके साथियों दर्ज मुकदमे प्रकरण में किसानों को न्याय दिलाने तक आंदोलन जारी रहने की बात कही।
वार्ता में यूनियन की ओर प्रांतीय उपाध्यक्ष चौ.बलराम सिंह, अतुल बालियान, नितेंद्र प्रधान, लोकेंद्र, कुलबीर सिंह, भोपाल राठी, सरदार इकबाल सिंह, पवन कुमार सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल रहे।