फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Farmers surrounded the field when they saw guldar

गुलदार दिखा तो किसानों ने घेरा खेत, वन विभाग परेशान

Fri, 10 Jan 2020 12:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jan 2020 12:09 AM IST
विज्ञापन
Farmers surrounded the field when they saw guldar
बिजनौर के ग्राम मुहम्मदपुर देवमल के जंगल में गुलदार की तलाश में कॉबिंग करते वन विभाग के कर्मचारी - फोटो : BIJNOR
गुलदार दिखा तो किसानों ने घेरा खेत
विज्ञापन

बिजनौर। मोहम्मदपुर देवमल गांव में गुलदार के दिखाई देने की सूचना पर गांववालों ने एक खेत को घेर लिया। वन विभाग के अफसरों को इसकी भनक लगी तो आनन-फानन में मौके पर अधिकारी पहुंचे और समझा बुझाकर लोगों को शांत कराया। इसके बाद वन विभाग के कर्मचारियों ने ग्रामीणों के साथ खेतों में कांबिंग की लेकिन कुछ नहीं मिला। एक जगह पर गुलदार के कथित पंजे के निशान दिखाई दिया।

भोगपुर गांव में छह जनवरी को गुलदार ने एक किशोर को मार डाला था। इसके बाद गांववालों ने खेत को घेरकर गुलदार को मार डाला था। इस मामले में वन विभाग की किरकिरी हुई थी। इसके बाद से वन विभाग के अफसर सतर्क हैं। मोहंडिया में जिस ओर गुलदार छिपा है वहां किसानों के आने जाने पर रोक लगा दी गई है। बुधवार को मोहंडिया के जंगल में भी किसानों के साथ बैठक कर उनसे शांति बनाए रखने की अपील की थी। बृहस्पतिवार को पास के मोहम्मदपुर देवमल में किसी ने खेत में गुलदार दिखने की बात कही। इस पर गांव वालों ने तुरंत लाठी-डंडे लेकर खेत के चारों ओर खड़े हो गए। इसका पता चलते ही वन विभाग के अफसरों ने प्रशासनिक अधिकारियों को इसकी सूचना दी। एसडीएम बृजेश सिंह व सीओ सिटी अरुण कुमार तुरंत मौके पर पहुंचे। वन विभाग के कर्मचारी भी थे। अफसरों ने गांव वालों को शांत कराया। वन विभाग के एसडीओ इम्तियाज सिद्दीकी, रेंजर शरद गुप्ता ने कर्मचारियों ने किसानों के साथ गुलदार की तलाश में खेत में कांबिंग की, लेकिन कुछ नहीं मिला। एक खेत के पास गुलदार के पंजे जैसा एक निशान मिला, लेकिन वह स्पष्ट नहीं था। इस दौरान वन विभाग के महिपाल राणा, सौरभ चौधरी, संजय मठपाल, पद्म सिंह, मदन सिंह, विकास, चंद्रमोहन आदि कर्मचारी मौजूद रहे। बाद में गांववालों को सुरक्षा संबंधी पंफ्लेट बांटे गए। उनसे खेतों में काम करते हुए पूरी सतर्कता बरतने को कहा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed