{"_id":"63a0a37aa4c40d3c8d0a1e66","slug":"farmers-strike-ends-after-assurance-nazibabad-news-mrt618423982","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: आश्वासन के बाद किसानों का धरना समाप्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: आश्वासन के बाद किसानों का धरना समाप्त
विज्ञापन
नजीबाबाद चीनी मिल में वार्ता के लिए किसानों के बीच बैठे प्रधान प्रबंधक और एसडीएम।
- फोटो : NAZIBABAD
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आश्वासन के बाद किसानों का धरना समाप्त
नजीबाबाद। जनवरी के अंत में नजीबाबाद चीनी मिल का विस्तारीकरण कार्य शुरू होने के आश्वासन पर किसानों ने धरना समाप्त कर दिया। किसानों ने कई मांगों का ज्ञापन चीनी मिल के प्रधान प्रबंधक और एसडीएम को सौंपा।
भाकियू अराजनैतिक के प्रदेश उपाध्यक्ष बलराम सिंह, जिलाध्यक्ष नितिन सिरोही, जिला सचिव निपेंद्र सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष कुलवीर सिंह के नेतृत्व में धरने के चौथे दिन नजीबाबाद चीनी मिल में बड़ी संख्या में किसान पहुंचे। किसानों का कहना है कि नजीबाबाद चीनी मिल का विस्तारीकरण न होने से किसानों को कई परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मिल की पेराई क्षमता कम होने के कारण किसानों के खेतों में गन्ना खड़ा रहता है और किसानों को मजबूरन कोल्हुओं पर गन्ना बेचना पड़ता है।
चीनी मिल के प्रधान प्रबंधक सुखवीर सिंह, सीसीओ डॉ. एसएस ढाका और एसडीएम विजय वर्धन तोमर सीओ गजेंद्र पाल सिंह की उपस्थिति में धरना स्थल पर पहुंचे। प्रधान प्रबंधक सुखवीर सिंह और एसडीएम विजय वर्धन तोमर ने किसानों को जनवरी के अंत में चीनी मिल के विस्तारीकरण का कार्य शुरू होने और चीनी मिल का पेराई सत्र समाप्त होने से सात दिन पूर्व मिल गेट और क्रय केंद्रों पर गन्ना तौल फ्री करने का आश्वासन दिया। आश्वासन के बाद किसानों ने धरना समाप्त कर लिया। धरने पर मंडल उपाध्यक्ष प्रदीप परमार, तहसील अध्यक्ष सरदार इकबाल सिंह, ब्लॉक सचिव गजेंद्र सिंह, भोपाल राठी, सुनील कुमार, बाबूराम तालान, रामपाल सिंह, राकेश, अंकित नरवाल, नवीन राजपूत, विजय सिंह, नीटू, गोल्डी, बंटी, बबलू, प्रशांत, महेंद्र, मुन्नू आदि किसान उपस्थित रहे।

नजीबाबाद चीनी मिल में धरने के चौथे दिन बड़ी संख्या में पहुंचे किसान।- फोटो : NAZIBABAD
विज्ञापन