{"_id":"6193fae25e26af37a36a6651","slug":"farmers-start-indefinite-strike-for-sugarcane-price-payment-nazibabad-news-mrt565118087","type":"story","status":"publish","title_hn":"गन्ना मूल्य भुगतान के लिए किसानों का अनिश्चितकालीन धरना शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गन्ना मूल्य भुगतान के लिए किसानों का अनिश्चितकालीन धरना शुरू
विज्ञापन
नजीबाबाद के चीनी मिल में धरना देते किसान।
- फोटो : NAZIBABAD
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गन्ना मूल्य भुगतान के लिए किसानों का अनिश्चितकालीन धरना शुरू
नजीबाबाद। किसानों के बकाया गन्ना मूल्य भुगतान को लेकर भाकियू तोमर गुट ने नजीबाबाद चीनी मिल परिसर में अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया।
भारतीय किसान यूनियन तोमर गुट ने किसान सहकारी चीनी मिल को किसानों का बकाया गन्ना मूल्य भुगतान 15 नवंबर तक किए जाने का मांग पत्र सौंपा था। किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष विपिन तोमर, युवा जिलाध्यक्ष विशाल बालियान, राष्ट्रीय प्रवक्ता चौ.चंद्रवीर सिंह, जिला महासचिव चौधरी चंद्रपाल सिंह के नेतृत्व में मंगलवार को तोमर गुट के किसानों ने चीनी मिल परिसर में अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया। विपिन तोमर ने कहा कि गन्ना मूल्य भुगतान न होने से किसानों के सामने आर्थिक चुनौतियां हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि जब तक चीनी मिल 29 करोड़ रुपये का बकाया गन्ना मूल्य का भुगतान नहीं करतीं, धरना जारी रहेगा। मुख्यमंत्री द्वारा तीन वर्ष पूर्व किए जाने के बाद भी चीनी मिल का विस्तारीकरण न होने पर रोष व्यक्त किया।
चीनी मिल के सीसीओ डॉ.एसएस ढाका ने किसानों की समस्याएं सुनीं। धरना प्रदर्शन में आदिल कुरैशी, लक्ष्य चौधरी, महेंद्र चौधरी, हर्ष चौधरी, राहुल चौहान, शान, नौबहार सिंह, धीर सिंह, रामपाल सिंह, कावेंद्र, कल्याण, सत्येंद्र, धर्मेंद्र, गजेंद्र आदि शामिल हुए।
उधर आर्थिक संकटों के दौर से गुजर रही किसान सहकारी चीनी मिल के गोदाम चीनी से भरे हैं। चीनी का उठान न होने से पिछले काफी समय से चीनी मिल आर्थिक चुनौतियों से जूझ रही है।

नजीबाबाद के चीनी मिल में धरने पर बैठे किसान।- फोटो : NAZIBABAD
विज्ञापन